श्रीलंकाई खिलाड़ियों से धक्का-मुक्की कर फंसे वैभव सूर्यवंशी! टीम इंडिया में डेब्यू से पहले मिलेगी सजा,लगेगा बैन?

श्रीलंका ए के खिलाफ मैच के बाद विवाद में घिरे वैभव सूर्यवंशी को लेकर बैन की चर्चा तेज है। हालांकि अभी तक किसी आधिकारिक कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है।

श्रीलंकाई खिलाड़ियों से धक्का-मुक्की कर फंसे वैभव सूर्यवंशी! टीम इंडिया में डेब्यू से पहले मिलेगी सजा,लगेगा बैन?
  • श्रीलंका ए के खिलाफ मुकाबले के बाद विवाद में घिरे वैभव सूर्यवंशी
  • मैदान पर हुई तीखी बहस के बाद बैन की अटकलें तेज
  • ICC नियमों के तहत कार्रवाई की चर्चा, आधिकारिक फैसला अभी नहीं

भारत ए के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी बल्लेबाजी नहीं बल्कि मैदान पर हुआ विवाद है। श्रीलंका में खेली जा रही त्रिकोणीय सीरीज के दौरान भारत ए और श्रीलंका ए के मुकाबले के बाद वैभव की कुछ खिलाड़ियों के साथ तीखी बहस हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और सुपर ओवर तक पहुंचा। आखिरकार भारत ए को हार का सामना करना पड़ा। मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ियों के बीच तनाव देखने को मिला। इसी दौरान वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हो गई, जिसने विवाद का रूप ले लिया।

घटना के बाद क्रिकेट जगत में यह सवाल उठने लगा कि क्या वैभव सूर्यवंशी पर ICC की ओर से कोई कार्रवाई हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यदि किसी खिलाड़ी द्वारा अनुचित शारीरिक संपर्क या खेल भावना के विपरीत व्यवहार पाया जाता है तो ICC आचार संहिता के तहत कार्रवाई संभव है।

हालांकि अभी तक मैच रेफरी या ICC की ओर से किसी तरह की आधिकारिक सजा या प्रतिबंध की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में बैन की चर्चा फिलहाल अटकलों तक ही सीमित है। अंतिम फैसला मैच अधिकारियों की रिपोर्ट और समीक्षा के बाद ही सामने आएगा।

महज 15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी हाल के महीनों में भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित युवा खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। ऐसे में इस घटना पर क्रिकेट प्रशंसकों और विशेषज्ञों की नजर बनी हुई है।