BSP विधायक उमाशंकर सिंह के घर IT रेड, 10 करोड़ कैश बरामद लखनऊ में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई
लखनऊ में BSP विधायक उमाशंकर सिंह के घर आयकर विभाग की रेड में 10 करोड़ रुपये नकद बरामद। आवास पर कार्रवाई पूरी, अन्य स्थानों पर जांच जारी।
BSP विधायक उमाशंकर सिंह के घर IT की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ कैश बरामद
■ बसपा विधायक और करीबियों के ठिकानों पर आयकर छापा
■ आवास से 10 करोड़ रुपए नकद बरामद
■ ऑफिस और अन्य स्थानों पर कार्रवाई अब भी जारी
लखनऊ में बुधवार से शुरू हुई आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह और उनके करीबियों के ठिकानों पर चली रेड में अब तक 10 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
आयकर विभाग की टीम ने राजधानी लखनऊ के विपुलखंड स्थित आवास पर लंबी छानबीन की। गुरुवार को घर पर चल रही कार्रवाई पूरी कर ली गई, लेकिन विधायक के ऑफिस और अन्य ठिकानों पर जांच अभी भी जारी है।
घर से भारी मात्रा में नकदी बरामद
सूत्रों के मुताबिक, तलाशी के दौरान टीम को बड़ी मात्रा में कैश मिला, जिसे जब्त कर लिया गया है। आयकर विभाग की ओर से आधिकारिक रूप से विस्तृत बयान अभी जारी नहीं किया गया है, लेकिन कार्रवाई को आय से अधिक संपत्ति और वित्तीय लेनदेन की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है।
सियासी गलियारों में चर्चा तेज
यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब प्रदेश की राजनीति पहले से ही गरम है। बसपा के इकलौते विधायक पर आयकर विभाग की इस कार्रवाई ने राजनीतिक बयानबाजी को भी हवा दे दी है।
फिलहाल जांच जारी है और दस्तावेजों की पड़ताल के बाद ही स्पष्ट होगा कि बरामद नकदी किस स्रोत से जुड़ी है।
Akhil Mahajan