सोनीपत नगर निगम चुनाव की तैयारी तेज, मेयर और पार्षदों के लिए RO-ARO नियुक्त

सोनीपत नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर प्रशासन ने मेयर और पार्षद पदों के लिए RO और ARO नियुक्त किए हैं। चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी कराने के निर्देश जारी।

सोनीपत नगर निगम चुनाव की तैयारी तेज,  मेयर और पार्षदों के लिए RO-ARO नियुक्त

सोनीपत नगर निगम चुनाव की तैयारी तेज
मेयर और पार्षदों के लिए RO-ARO नियुक्त
निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के सख्त निर्देश


हरियाणा के सोनीपत जिले में नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए अहम कदम उठाए हैं। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा की अधिसूचना के अनुपालन में महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेशों के तहत मेयर और पार्षदों के चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी (RO) और सहायक रिटर्निंग अधिकारी (ARO) की नियुक्ति कर दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव पूरी तरह स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराए जाएंगे।

मेयर पद के लिए अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) अजय चौपड़ा (HCS) को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। वहीं, डॉ. अनमोल (HCS) को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। मेयर पद के नामांकन पत्र ADC कार्यालय, सोनीपत में स्वीकार किए जाएंगे।

वहीं, पार्षद पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया को वार्डों के अनुसार विभाजित किया गया है। वार्ड 1 से 5 के लिए एसडीएम सोनीपत सुभाष चंद्र-1 को रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। वार्ड 6 से 10 के लिए अमित (HCS), वार्ड 11 से 16 के लिए अंकिता वर्मा (HCS) और वार्ड 17 से 22 के लिए सुरेन्द्र सिंह (HCS) को सहायक रिटर्निंग अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डीसी नेहा सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें और हरियाणा नगर पालिका निर्वाचन अधिनियम 1994 के तहत चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करें। प्रशासन का फोकस साफ है कि चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश न रहे और मतदाताओं को निष्पक्ष वातावरण मिले।