आज हनुमान भक्तों पर मेहरबान हैं ग्रह, जानिए क्या कहते हैं सितारे
27 अक्टूबर 2025 का राशिफल – जानिए आज का दिन आपके करियर, स्वास्थ्य, रिश्तों और भाग्य के लिए क्या संकेत लेकर आया है। कौन बनेगा लकी और किसे चाहिए सावधानी।
➤ 27 अक्टूबर का दिन भाग्य को देगा नई दिशा
➤ करियर, स्वास्थ्य और रिश्तों में दिखेंगे बड़े बदलाव
➤ हर राशि के लिए सितारों के खास संकेत
हर सुबह अपने साथ एक नई कहानी लेकर आती है। कोई उम्मीद जगाती है, तो कोई सावधान रहने का संदेश देती है। 27 अक्टूबर का यह सोमवार किसके लिए सौभाग्य की बारिश लेकर आया है और किसे आज कदम थोड़ा संभालकर रखने की जरूरत होगी, आइए जानते हैं आज का राशिफल।
मेष (Aries)
शुभ रंग: हरा
स्वभाव: उत्साही
वैवाहिक जीवन में सम्मान और मधुरता बढ़ेगी। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। संतान की छोटी ख्वाहिश पूरी कर सकते हैं। दूसरों की बातों को दिल पर ना लें।
वृषभ (Taurus)
शुभ रंग: नीला
स्वभाव: धैर्यवान
दान-पुण्य के कामों में मन लगेगा। किसी पैतृक विवाद से तनाव हो सकता है। बिजनेस में फायदा बढ़ेगा। स्वास्थ्य को नजरअंदाज ना करें।
मिथुन (Gemini)
शुभ रंग: लाल
स्वभाव: जिज्ञासु
धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। वाणी पर संयम रखें। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। बिजनेस में जल्दबाजी से बचें, वरना नुकसान होगा।
कर्क (Cancer)
शुभ रंग: सफेद
स्वभाव: भावुक
अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। मनपसंद काम मिल सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को खुशखबरी मिल सकती है। जल्दबाजी से बचें।
सिंह (Leo)
शुभ रंग: पीला
स्वभाव: आत्मविश्वासी
खर्च बढ़ेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य में सुधार के लिए प्रयास करें।
कन्या (Virgo)
शुभ रंग: गोल्डन
स्वभाव: मेहनती
आमदन में बढ़ोतरी। परिवार में नई खुशखबरी आ सकती है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं।
तुला (Libra)
शुभ रंग: हरा
स्वभाव: संतुलित
अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है। उधार दिया पैसा लौटने की संभावना। किसी दूर के रिश्तेदार से दुखद समाचार मिल सकता है।
वृश्चिक (Scorpio)
शुभ रंग: नीला
स्वभाव: रहस्यमय
काम को टालने से बचें। करियर में सुधार होगा। वरिष्ठ सदस्यों के साथ समय बिताएं। खुशखबरी मिलने की संभावना।
धनु (Sagittarius)
शुभ रंग: लाल
स्वभाव: दयालु
व्यस्तता बनी रहेगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। पढ़ाई पर फोकस बढ़ाएं। किसी प्रियजन की याद सताएगी।
मकर (Capricorn)
शुभ रंग: लाल
स्वभाव: अनुशासित
वैवाहिक रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव। घूमने फिरने के दौरान सामान की सुरक्षा रखें।
कुंभ (Aquarius)
शुभ रंग: पीला
स्वभाव: मानवतावादी
मेहनत का पूरा फल मिलेगा। निवेश से लाभ के योग। जल्दबाजी में किसी जोखिम से बचें।
मीन (Pisces)
शुभ रंग: हरा
स्वभाव: संवेदनशील
लगातार खुशखबरी के संकेत। कोर्ट केस सुलझ सकता है। घर की मरम्मत शुरू हो सकती है। नौकरी और बिजनेस में प्रगति।
Author1