खिड़की से उल्टा बांध कर 7 साल के छात्र को पीटा, काम न करने पर प्रिंसिपल ने डांटा, ड्राइवर ने रस्सियों से बांधा!

हरियाणा के पानीपत में दूसरी कक्षा के छात्र को स्कूल वैन ड्राइवर ने खिड़की से उल्टा बांधकर पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया।

खिड़की से उल्टा बांध कर 7 साल के छात्र को पीटा, काम न करने पर प्रिंसिपल ने डांटा, ड्राइवर ने रस्सियों से बांधा!

➤दूसरी कक्षा के छात्र को स्कूल वैन ड्राइवर ने खिड़की से उल्टा बांधकर पीटा
➤प्रिंसिपल पर भी अन्य बच्चों को पीटने का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
➤परिजनों ने की शिकायत, आरोपी ड्राइवर के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज



हरियाणा के पानीपत में दूसरी कक्षा के 7 वर्षीय छात्र को स्कूल वैन ड्राइवर ने बर्बरता की हद पार करते हुए क्लास की खिड़की से रस्सी से उल्टा बांध दिया और जमकर थप्पड़ों से पीटा। यही नहीं, उसने इस पूरे कृत्य की फोटो और वीडियो भी बनाई और दोस्तों को वीडियो कॉल करके यह नजारा दिखाया।

पिटाई के बाद नीचे गिर गया छात्र।

घटना का पर्दाफाश तब हुआ, जब छात्र के परिजनों ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह वीडियो देखी। वीडियो में छात्र को बुरी तरह बांधकर पीटा जा रहा था। यही नहीं, वीडियो के दूसरे हिस्से में स्कूल की प्रिंसिपल रीना को भी अन्य छोटे छात्रों पर थप्पड़ों की बरसात करते हुए देखा गया।

पीड़ित छात्र की मां डोली, जो मुखीजा कॉलोनी की रहने वाली हैं, ने बताया कि उनका बेटा इसी साल विराट नगर स्थित सरिजन पब्लिक स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ाई करने लगा था। शनिवार को जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो देखी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत अपने पति को सूचना दी और परिवार सहित स्कूल पहुंचीं।

पिटाई के बाद नीचे गिर गया छात्र।

परिवार ने जब प्रिंसिपल से पूछा तो उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे स्कूल ड्राइवर अजय जिम्मेदार है। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को कोई मेल टीचर मौजूद नहीं था, ऐसे में अजय को छात्र को डांटने के लिए कहा गया था। लेकिन ड्राइवर ने बच्चों के साथ बर्बरता कर दी।

छात्र से पूछताछ में खुलासा हुआ कि अजय अंकल ने उसे खिड़की पर रस्सी से उल्टा लटका दिया और जमकर थप्पड़ मारे। इतना ही नहीं, उसने फोटो खींचकर और वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को वीडियो कॉल के जरिए यह सब दिखाया।

इसके बाद परिवार, प्रिंसिपल के साथ आरोपी के घर रिफाइनरी रोड पहुंचे। लेकिन अजय वहां नहीं मिला। फोन करने पर उसने अपने घर पर करीब 20–25 झगड़ालू युवकों का गैंग भेज दिया, जिन्होंने परिजनों से झगड़ा किया और उनका पीछा भी किया। घबराए परिजन तुरंत थाने पहुंचे और घटना की शिकायत दी।

पानीपत पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी ड्राइवर अजय के खिलाफ 115, 127(2), 351(2) BNS और 75 जुवनाइल जस्टिस एक्ट 2015 के तहत केस दर्ज कर लिया है।