प्रेम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में अब रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट और हिप सर्जरी , मरीजों को बड़ी राहत, तेजी से ठीक होंगे मरीज

पानीपत के प्रेम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पहली बार रोबोटिक सर्जरी से घुटने और कूल्हे का इलाज शुरू हुआ, जो दिल्ली से आधे खर्च में उपलब्ध होगा।

प्रेम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में अब रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट और हिप सर्जरी , मरीजों को बड़ी राहत,  तेजी से ठीक होंगे मरीज

रोबोटिक सर्जरी से घुटने-कूल्हे का इलाज अब पानीपत में ही संभव
दिल्ली के मुकाबले आधे खर्च में मिलेंगी विश्वस्तरीय ऑर्थोपेडिक सेवाएं
प्रेम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ने हेल्थ सेक्टर में रचा नया इतिहास



पानीपत के प्रेम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, बिशन स्वरूप कॉलोनी के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बुधवार, 1 अप्रैल को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अस्पताल प्रबंधन ने शहर में पहली बार रोबोटिक सर्जरी तकनीक के जरिए घुटने और कूल्हे के ऑपरेशन शुरू करने की जानकारी दी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पानीपत और आसपास के लोगों को दिल्ली जैसे बड़े शहरों में जाने की जरूरत से राहत देना है।

अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. पंकज मुटनेजा ने बताया कि अब मरीजों को अत्याधुनिक तकनीक से इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ऑर्थोपेडिक्स विभाग के हेड डॉ. उदित चहल के नेतृत्व में रोबोटिक तकनीक के जरिए नी रिप्लेसमेंट और हिप सर्जरी सफलतापूर्वक की जा रही है। यह सुविधा पानीपत में पहली बार शुरू की गई है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

डॉ. उदित चहल ने बताया कि अस्पताल में एडवांस मेडिकल तकनीकों के माध्यम से नी रिप्लेसमेंट, लिगामेंट रिपेयर, हिप ज्वाइंट सर्जरी सहित हड्डियों से जुड़ी सभी प्रकार की सर्जरी उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि रोबोटिक सर्जरी में अधिक सटीकता होती है, जिससे मरीज जल्दी रिकवर करते हैं और जल्द ही अपने सामान्य जीवन में लौट सकते हैं।

खर्च के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जहां दिल्ली में इन सर्जरी का खर्च काफी ज्यादा होता है, वहीं प्रेम अस्पताल में यह सुविधा करीब 50 प्रतिशत कम लागत में उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही, मरीजों के ऑपरेशन के तुरंत बाद फिजियोथेरेपी शुरू कर दी जाती है, जिसकी निगरानी सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मनीष शर्मा करते हैं।

अस्पताल की उपाध्यक्ष डॉ. रचना मुटनेजा ने पूरी टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी। वहीं कैंसर विभाग के निदेशक डॉ. अभिनव मुटनेजा ने कहा कि अस्पताल का लक्ष्य है कि कम खर्च में बेहतर और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं लोगों तक पहुंचाई जाएं। उन्होंने बताया कि अस्पताल की ओर से गांवों और कॉलोनियों में लगातार स्वास्थ्य कैंप आयोजित किए जाते हैं, ताकि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके। इस मौके पर ऑर्थोपेडिक्स विभाग की पूरी टीम और अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर भी मौजूद रहे।