करनाल में नौकरानी से रेप केस की दोबारा जांच, ST आयोग के आदेश पर पुलिस हरकत में
करनाल में नौकरानी से रेप केस की दोबारा जांच शुरू। ST आयोग के दखल के बाद पुलिस ने ASP स्तर से जांच शुरू की। आरोपी कारोबारी अमित गुप्ता फरार।
-
करनाल में नौकरानी से रेप केस की दोबारा जांच शुरू
-
सियासी और कारोबारी रसूखदारों पर केस दबाने के आरोप
-
ST आयोग के हस्तक्षेप के बाद ASP स्तर पर जांच तेज
करनाल, 8 नवंबर। हरियाणा के करनाल जिले में नौकरानी से रेप केस की जांच ने नया मोड़ ले लिया है। 25 वर्षीय नौकरानी के साथ 50 साल के बिजनेसमैन द्वारा रेप के मामले में अब ASP स्तर से दोबारा जांच शुरू की गई है।
मामले में आरोप है कि सियासी और कारोबारी रसूखदारों ने पैसे और पावर के दम पर केस दबाने की कोशिश की। पीड़िता से जबरन बयान बदलवाने की कोशिश की गई और उसे पैसे का लालच भी दिया गया।
दिल्ली स्थित एक NGO ने यह मामला राष्ट्रीय महिला आयोग और अनुसूचित जनजाति (ST) आयोग के संज्ञान में लाया। आयोग की सख्ती के बाद करनाल पुलिस हरकत में आई और अब जांच ASP स्तर पर कराई जा रही है।
आरोपी बिजनेसमैन अमित गुप्ता ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया। अब वह फरार बताया जा रहा है।
करनाल SP गंगाराम पूनिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने घटना से इनकार किया था, लेकिन पुलिस ने जांच जारी रखी। बाद में कुछ नए तथ्य सामने आए, जिसके आधार पर महिला के दोबारा बयान दर्ज कराए गए।
पुलिस का कहना है कि अब बयानों में उल्लेखित तथ्यों के आधार पर जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं।
Author1