डॉक्टर थप्पड़ कांड में 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड : DC से मीटिंग के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म की, SHO पहले हटाए जा चुके

करनाल के घरौंडा सरकारी अस्पताल में डॉक्टर को थप्पड़ मारने के मामले में प्रशासन ने 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। SHO पहले ही निलंबित किए जा चुके हैं। DC से बैठक के बाद डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी।

डॉक्टर थप्पड़ कांड में 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड : DC से मीटिंग के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म की, SHO पहले हटाए जा चुके

डॉक्टर थप्पड़ कांड में 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
SHO दीपक पहले ही हो चुके थे निलंबित, CCTV वीडियो से मचा था बवाल
DC से मीटिंग के बाद डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल



हरियाणा के करनाल जिले के घरौंडा सरकारी अस्पताल में डॉक्टर को थप्पड़ मारने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले थाना प्रभारी (SHO) दीपक कुमार को भी इस मामले में निलंबित किया जा चुका था। रविवार को डिप्टी कमिश्नर उत्तम सिंह के साथ हुई बैठक के बाद मेडिकल एसोसिएशन ने अपनी हड़ताल समाप्त करने का ऐलान कर दिया।

4 मार्च की रात घटना के बाद अस्पताल के मौजूद मेडिकल स्टाफ।

यह पूरा विवाद 4 मार्च को होली के दिन रात के समय शुरू हुआ था। अस्पताल में मौजूद स्टाफ के अनुसार उस रात कुछ लोग मेडिकल लीगल केस (MLC) के लिए मरीजों को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान मरीजों के साथ आए लोगों और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर प्रशांत के बीच कहासुनी हो गई। स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टर ने पुलिस को फोन कर मदद मांगी

अस्पताल स्टाफ के मुताबिक फोन पर डॉक्टर और पुलिस के बीच बातचीत के दौरान पुलिस की ओर से कहा गया कि “हम तुम्हारे लिए ही थोड़े बैठे हैं”। हालांकि स्टाफ का कहना है कि उनकी मौजूदगी में डॉक्टर ने पुलिस के साथ कोई गाली-गलौज नहीं की थी। इसके कुछ देर बाद घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल कर्मियों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचते ही SHO दीपक कुमार ने डॉक्टर प्रशांत को बुलाया और उनका कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें जबरन गाड़ी की तरफ ले जाया गया और डॉक्टर को थप्पड़ भी मारा गया। आरोप है कि डॉक्टर को जबरदस्ती पुलिस जीप में बैठाकर थाने ले जाया गयाडॉक्टर को थप्पड़ मारने की घटना के बाद 5 मार्च से घरौंडा अस्पताल के डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी थी।

इस दौरान जब अस्पताल स्टाफ ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उनके साथ भी बदतमीजी और गाली-गलौज की गई। स्टाफ ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मी नशे की हालत में थे। अस्पताल परिसर में लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया।

घटना के विरोध में 5 मार्च से घरौंडा अस्पताल के डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी थी, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हुईं। डॉक्टरों ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मामले के बढ़ते दबाव के बाद प्रशासन ने पहले SHO दीपक कुमार को सस्पेंड किया और अब 6 अन्य पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया है।

रविवार को DC उत्तम सिंह के साथ हुई बैठक के बाद मेडिकल एसोसिएशन ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। प्रशासन ने डॉक्टरों को भरोसा दिलाया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।