हरियाणा कांग्रेस ने “वोट चोर-गद्दी छोड़ो” अभियान का पूरा शेड्यूल जारी किया
हरियाणा कांग्रेस ने “वोट चोर-गद्दी छोड़ो” अभियान का पूरा शेड्यूल जारी किया। करनाल से 12 नवंबर को शुरू होगा पहला रोष प्रदर्शन, राव नरेंद्र सिंह और दीपेंद्र हुड्डा होंगे मौजूद।
➤ हरियाणा कांग्रेस ने “वोट चोर-गद्दी छोड़ो” अभियान का पूरा शेड्यूल जारी किया
➤ दिल्ली में हुई बैठक में प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने तय की रणनीति
➤ 12 नवंबर को करनाल से शुरू होगा जिला स्तरीय रोष प्रदर्शन अभियान
हरियाणा कांग्रेस ने राज्य में “वोट चोर-गद्दी छोड़ो” अभियान को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। दिल्ली में हुई मीटिंग के बाद प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की ओर से अभियान का शेड्यूल और जिम्मेदारियां जारी कर दी गई हैं।
राव नरेंद्र सिंह ने इस संबंध में एक लेटर भी जारी किया है। इसमें उन्होंने बताया कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी बैठक एआईसीसी मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित की गई थी।
बैठक में प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, जितेंद्र बघेल और प्रफुल्ल गुडधे सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूरे प्रदेश में “वोट चोर-गद्दी छोड़ो” अभियान के तहत जिला स्तरीय रोष प्रदर्शनों का आयोजन होगा। पहला रोष प्रदर्शन 12 नवंबर 2025 को सेक्टर 12, करनाल में सुबह 10 बजे होगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी उपस्थित रहेंगे। पार्टी ने बाक़ी जिलों के लिए भी तिथियां और जिम्मेदार पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है।
प्रत्येक प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला उपायुक्त के माध्यम से सौंपा जाएगा।
Author1