हरियाणा में पीएम मोदी के दौरे से पहले कैबिनेट मीटिंग कैंसिल, जानें वजह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरे को लेकर 17 अक्टूबर को बुलाई गई कैबिनेट मीटिंग अब कैंसिल कर दी गई है नई तारीख 12 अक्टूबर तय की गई है सूत्रों के अनुसार बैठक रद्द होने के पीछे आईपीएस वाई पूरन कुमार सुसाइड केस को कारण माना जा रहा है
PM नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरे को लेकर बुलाई गई कैबिनेट मीटिंग कैंसिल
नई तारीख 12 अक्टूबर सुबह नौ बजे तय
आईपीएस सुसाइड केस से जुड़ रही चर्चा
हरियाणा में आगामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर बुलाई गई कैबिनेट मीटिंग को रद्द कर दिया गया है पहले यह बैठक 17 अक्टूबर को प्रस्तावित थी, लेकिन अब सरकार ने इसे 12 अक्टूबर सुबह नौ बजे करने का निर्णय लिया है इस संबंध में सरकार की ओर से आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है
हालांकि सूत्रों का कहना है कि बैठक रद्द किए जाने के पीछे का असली कारण आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के सुसाइड केस को माना जा रहा है इस घटनाक्रम के चलते प्रदेश की राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को फिलहाल इस मामले से जुड़ी रिपोर्ट्स और तथ्यों पर ब्रीफिंग देने के निर्देश दिए हैं
गौरतलब है कि राज्य सरकार के कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 अक्टूबर को सोनीपत के राई में एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होना है जिसमें प्रधानमंत्री मोदी शिरकत करेंगे इस दौरान वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और नई योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं
सरकारी सूत्रों के मुताबिक इस कार्यक्रम में दो बड़ी योजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा इनमें गरीब परिवारों को 25 हजार प्लॉट और 7 हजार फ्लैट दिए जाने की योजना शामिल है जो प्रदेश के विभिन्न जिलों में डेवलपर्स द्वारा निर्मित किए गए हैं इसके अलावा दिल्ली-कटरा हाईवे का उद्घाटन भी इसी अवसर पर होने की संभावना है
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चंडीगढ़ में अफसरों के साथ लगातार समीक्षा बैठकें की हैं उन्होंने निर्देश दिए हैं कि रूट प्लान, सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और बुनियादी ढांचे से जुड़ी तैयारियों को समयबद्ध और समन्वित तरीके से पूरा किया जाए
सीएम ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में आमजन को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए अलग से जनरूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था भी बनाई जाए सभी विभागों को अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से निभाने के निर्देश दिए गए हैं
राजनीतिक गलियारों में इस बीच चर्चा यह भी है कि आईपीएस अधिकारी के सुसाइड केस ने सरकार को सावधानी बरतने पर मजबूर किया है और इसी कारण से बैठक की टाइमिंग बदली गई है हालांकि आधिकारिक स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है
Author1