हरियाणा में 6 ट्रेनी IAS को मिली पोस्टिंग, जानें कहां किसे मिली तैनाती

हरियाणा सरकार ने 6 ट्रेनी IAS अधिकारियों की पोस्टिंग जारी की। विवेक यादव हिसार, विशाल सिंह रोहतक और शिवानी पांचाल कैथल में सहायक आयुक्त नियुक्त किए गए हैं।

हरियाणा में 6 ट्रेनी IAS को मिली पोस्टिंग,  जानें कहां किसे मिली तैनाती

हरियाणा में 6 ट्रेनी IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
विवेक यादव हिसार, विशाल सिंह रोहतक और शिवानी पांचाल कैथल नियुक्त
तुरंत प्रभाव से जारी हुए पोस्टिंग ऑर्डर


हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए 6 प्रशिक्षणाधीन IAS अधिकारियों की पोस्टिंग कर दी है। यह आदेश मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी किए गए हैं और इन्हें तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जारी आदेशों के अनुसार, अमितेज पांगटे को नूंह, जबकि मुस्कान श्रीवास्तव को फरीदाबाद में सहायक आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा शिवानी पांचाल को कैथल, सोहम शैलेन्द्र को करनाल, विशाल सिंह को रोहतक और विवेक यादव को हिसार में सहायक आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक मजबूती की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इन अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में जिम्मेदारी देकर ग्राउंड लेवल पर प्रशासन को मजबूत करने और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया गया है।

जानकारों के मुताबिक, ट्रेनी IAS अधिकारियों को फील्ड में तैनात करने से उन्हें व्यावहारिक अनुभव मिलता है, जिससे वे भविष्य में बड़े प्रशासनिक पदों पर बेहतर तरीके से काम कर सकें।

सरकार की इस नई पोस्टिंग से संबंधित जिलों में प्रशासनिक कार्यों में तेजी और पारदर्शिता आने की उम्मीद जताई जा रही है।