हरिद्वार घूमने गए हरियाणा के दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौ*त
हांसी के दो युवक हरिद्वार घूमने गए थे। रुड़की के पास उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। क्षेत्र में शोक का माहौल है।
हरिद्वार घूमने गए हांसी के दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत
रुड़की के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, दोनों युवकों ने मौके पर तोड़ा दम
एक युवक ने एक साल पहले की थी लव मैरिज, दोनों परिवारों में पसरा मातम
हरियाणा के हिसार जिले के हांसी से हरिद्वार घूमने गए दो युवकों की उत्तराखंड के रुड़की के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। गुरुवार को दोनों युवकों का अंतिम संस्कार किया गया।
मृतकों की पहचान रूपनगर कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय रजत भाटिया और उत्तम नगर निवासी 23 वर्षीय रवि कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दोनों आपस में गहरे मित्र थे और सोमवार को बाइक पर हरिद्वार घूमने के लिए निकले थे।
रजत भाटिया के भाई नितेश ने बताया कि बुधवार शाम उन्हें फोन पर सूचना मिली कि रुड़की के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रवि कुमार अविवाहित था और वह घरवालों को बिना बताए यात्रा पर निकला था। वहीं रजत भाटिया ने करीब एक वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। वह एक निजी दुकान पर काम करता था और परिवार का सहारा था।
हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों के सदस्य रुड़की पहुंच गए। वहां कानूनी प्रक्रिया और पोस्टमॉर्टम की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों शवों को हांसी लाया गया।
गुरुवार को दोनों युवकों का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार, मित्र और स्थानीय लोग शामिल हुए। हर किसी की आंखें नम थीं और पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल देखने को मिला।
इस हादसे के बाद रूपनगर कॉलोनी और उत्तम नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी दोनों युवकों की असमय मौत पर दुख जताते हुए परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
pooja