सोनीपत में मां बनी कातिल, दो साल के इकलौते बेटे को हौदी में डुबोकर मा*र डाला
सोनीपत के गोहाना स्थित मुंडलाना गांव में महिला पर अपने दो साल के इकलौते बेटे को हौदी में डुबोकर मारने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पति के अवैध संबंधों के शक में मां ने इकलौते बेटे की हत्या की
दो साल के मासूम को पानी की हौदी में डुबोकर मारने का आरोप
पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र के मुंडलाना गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला पर अपने दो साल के इकलौते बेटे की हत्या करने का आरोप लगा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला ने मासूम को पानी की हौदी में डुबोकर उसकी जान ले ली।
बताया जा रहा है कि महिला को अपने पति के दूसरी महिला से कथित अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते महिला ने गुस्से में अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मुंडलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। मासूम बच्चे की मौत से ग्रामीण भी स्तब्ध हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
pooja