फरीदाबाद में होटल संचालक पर फायरिंग: पार्किंग में टहल रहे युवक पर चली गोली, डेढ़ साल पुरानी रंजिश निकली वजह

फरीदाबाद के सेक्टर-35 अशोका एंकलेव में होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी। गोली गर्दन के पास से निकल गई और पीड़ित बाल-बाल बच गया। पुलिस ने डेढ़ साल पुरानी रंजिश के मामले में तीन आरोपियों को राउंडअप किया है।

फरीदाबाद में होटल संचालक पर फायरिंग: पार्किंग में टहल रहे युवक पर चली गोली, डेढ़ साल पुरानी रंजिश निकली वजह

सेक्टर-35 अशोका एंकलेव में होटल संचालक पर बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोली
गोली गर्दन के पास से निकल गई, बाल-बाल बचा पीड़ित
डेढ़ साल पुरानी रंजिश और इंस्टाग्राम रील के बाद मिली थी धमकी, पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा


फरीदाबाद के सेक्टर-35 स्थित अशोका एंकलेव इलाके में शनिवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब एक होटल संचालक पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला दीघटना के समय होटल संचालक प्रतीक होटल के नीचे पार्किंग क्षेत्र में टहल रहा था।

बताया जा रहा है कि दो युवक पैदल उसके पास पहुंचे और अचानक उस पर फायर कर दियागोली प्रतीक की गर्दन के पास से छूते हुए निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बदमाश मौके से फरार हो गए।

पीड़ित प्रतीक, जो सेक्टर-58 के करनेरा गांव की बालाजी कॉलोनी का रहने वाला है, ने सराय ख्वाजा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कई सालों से सेक्टर-35 में होटल चला रहा है।करीब डेढ़ साल पहले उसके होटल में करनाल जिले के बहाड़ी गांव का रहने वाला रमन ठहरने आया थाउसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थीतभी से रमन उससे रंजिश रखे हुए था

प्रतीक ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की थी, जिस पर रमन ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी

शनिवार रात करीब 10 बजे जब वह होटल के नीचे टहल रहा था, तभी दो युवक उसके पास पहुंचे और सीधे उस पर गोली चला दीगोली चलने की आवाज सुनते ही होटल के कर्मचारी और आसपास के लोग बाहर निकल आए। लेकिन तब तक तीनों बदमाश बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो चुके थे

बताया जा रहा है कि एक आरोपी पहले से ही बाइक स्टार्ट करके खड़ा था, जबकि बाकी दो फायरिंग के बाद उसी बाइक पर बैठकर भाग गए।घटना की सूचना मिलते ही सराय ख्वाजा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, जांच के दौरान मुख्य आरोपी रमन सहित तीन आरोपियों को राउंडअप कर लिया गया हैफिलहाल पुलिस मामले की पूछताछ और जांच कर रही है।