दिल्ली एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान स्विस फ्लाइट का इंजन फेल, लगी आग - इमरजेंसी स्लाइड से निकाले गए 232 यात्री, 6 घायल

दिल्ली एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान स्विस फ्लाइट का इंजन फेल होने से आग लग गई। 232 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, 6 घायल हुए। घटना की जांच जारी है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान स्विस फ्लाइट का इंजन फेल, लगी आग - इमरजेंसी स्लाइड से निकाले गए 232 यात्री, 6 घायल

दिल्ली एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान स्विस फ्लाइट का इंजन फेल, लगी आग
इमरजेंसी स्लाइड से निकाले गए 232 यात्री, 6 घायल
10 दिन में दूसरी बड़ी विमान घटना, एयरपोर्ट पर अलर्ट


नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा टल गया। स्विस एयरलाइंस की फ्लाइट LX147 के टेकऑफ के दौरान अचानक इंजन फेल हो गया और उसमें आग लग गई। पायलट की सूझबूझ से विमान को तुरंत रोक लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

विमान से पैंसजर्स को उतारने के लिए इमरजेंसी स्लाइड का इस्तेमाल किया गया।

यह घटना रात करीब 1:08 बजे की है, जब विमान ज्यूरिख के लिए उड़ान भरने ही वाला था। तभी विमान के बाएं हिस्से में स्थित लैंडिंग गियर से धुआं और आग निकलती दिखाई दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तुरंत टेकऑफ रोक दिया।

विमान से नीचे उतरने के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

हादसे के बाद एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। विमान में सवार सभी 232 यात्रियों, जिनमें 4 नवजात बच्चे भी शामिल थे, को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें 6 यात्री घायल हो गए।

एयरपोर्ट पर मौजूद फायर ब्रिगेड टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। विमान के लैंडिंग गियर में लगी आग को बुझाने के लिए तेजी से ऑपरेशन चलाया गया।

SWISS एयरलाइन ने बयान जारी करते हुए कहा कि टेकऑफ से ठीक पहले विमान के बाईं ओर से धुआं निकलता देखा गया था। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर फ्लाइट को रोक दिया गया। एयरलाइन ने कहा कि उनकी स्थानीय टीम यात्रियों की मदद कर रही है और मामले की जांच के लिए विशेषज्ञ टीम दिल्ली भेजी जाएगी।

एयरपोर्ट पर फायरकर्मियों ने विमान के लैंडिंग गियर में लगी आग को बुझाया।

यह घटना इसलिए भी अहम है क्योंकि पिछले 10 दिनों में दिल्ली एयरपोर्ट पर यह दूसरी बड़ी विमान घटना है। इससे पहले 16 अप्रैल को स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमान आपस में टकरा गए थे। हालांकि उस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ था, लेकिन सुरक्षा को लेकर सवाल जरूर खड़े हुए थे। फिलहाल इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है और शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी को कारण माना जा रहा है।