चंद्रग्रहण पर बंद रहा चुलकाना धाम, श्रद्धालु लौटे निराश
चंद्रग्रहण के कारण चुलकाना धाम श्री श्याम मंदिर के कपाट 07 सितम्बर को बंद रहे। सैकड़ों श्रद्धालु लौटे मायूस। मंदिर पुनः 08 सितम्बर सुबह 5 बजे से खुलेगा।
➤ चुलकाना धाम में चंद्रग्रहण पर बंद रहे मंदिर के कपाट
➤ सैकड़ों श्रद्धालु लौटे मायूस, नहीं हो पाए दर्शन
➤ 08 सितम्बर सुबह 5 बजे से फिर खुलेंगे द्वार
हरियाणा के प्रसिद्ध चुलकाना धाम श्री श्याम मंदिर के कपाट आज रविवार को बंद रहे। कारण था चंद्रग्रहण। मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु निराश होकर वापस लौट गए।
श्री श्याम मंदिर सेवा समिति की ओर से पहले ही सूचना जारी की गई थी कि 07 सितम्बर 2025 को चंद्रग्रहण होने के चलते मंदिर में श्री श्याम प्रभु के दर्शन बंद रहेंगे। समिति के मुताबिक, अब कपाट पुनः 08 सितम्बर 2025 को सुबह 5:00 बजे से खोल दिए जाएंगे।
मंदिर के बाहर दर्शन की आस में खड़े कई श्रद्धालुओं को मौके पर ही जानकारी मिली, जिसके चलते भीड़ निराशा के साथ लौटती दिखी। कुछ श्रद्धालुओं का कहना था कि वे दूर-दराज़ से खास दर्शन के लिए आए थे, लेकिन ग्रहण काल के चलते उन्हें मायूस होना पड़ा।
समिति के मुख्य सेवक राकेशन लाल ने बताया कि शास्त्रों और परंपरा के अनुसार ग्रहण के समय मंदिर बंद रखा जाता है। ग्रहण समाप्त होने के बाद अगले दिन प्रातःकाल विशेष पूजा-अर्चना के बाद कपाट पुनः खोले जाएंगे।
Akhil Mahajan