हरियाणा में देर रात बड़ा पुलिस फेरबदल, 29 IPS समेत एक HPS अधिकारी का ट्रांसफर

बीरू हत्याकांड के बाद हुए डबल एनकाउंटर पर उठे सवालों के बीच करनाल SP नरेंद्र बिजारणिया और IG अशोक कुमार का ट्रांसफर हुआ, बिजारणिया STF भेजे गए।

हरियाणा में देर रात बड़ा पुलिस फेरबदल, 29 IPS समेत एक HPS अधिकारी का ट्रांसफर

देर रात हरियाणा में 29 IPS और एक HPS अधिकारी का तबादला
बीरू हत्याकांड के बाद हुए डबल एनकाउंटर पर उठे सवालों के बीच करनाल SP-IG बदले

करनाल SP नरेंद्र बिजारणिया STF भेजे गए, कर्ण गोयल को नई जिम्मेदारी
डबल एनकाउंटर विवाद के बाद करनाल IG अशोक कुमार का भी ट्रांसफर


हरियाणा सरकार ने देर रात पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। इस फेरबदल में 29 IPS अफसर और एक HPS अधिकारी शामिल हैं। सबसे अहम बदलाव करनाल में हुआ है, जहां SP नरेंद्र बिजारणिया को स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का एसपी बनाया गया है। वहीं करनाल रेंज के IG अशोक कुमार का भी ट्रांसफर कर दिया गया है।

करनाल में बीरू हत्याकांड के बाद हुए डबल एनकाउंटर को लेकर चल रहे विवाद के बीच यह बदलाव हुआ है। रोड़ समाज के लोग एनकाउंटर को लेकर सवाल उठा रहे थे और SP नरेंद्र बिजारणिया के ट्रांसफर की मांग कर रहे थे। अब बिजारणिया के साथ करनाल रेंज के IG अशोक कुमार का भी तबादला कर दिया गया है।

करनाल के SP की जिम्मेदारी कर्ण गोयल को दी गई है। वहीं 2006 बैच के IPS अश्विन को करनाल रेंज का IG बनाया गया है। अश्विन को केंद्र सरकार से वापसी के बाद यह जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें हरियाणा आर्म्ड पुलिस, मधुबन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

डबल एनकाउंटर के बाद उठे थे सवाल, पंचायत में भी हुई थी ट्रांसफर की मांग

करनाल में बीरू हत्याकांड के बाद पुलिस ने हर्ष और बीरबल का बीरू के मर्डर के अगले दिन ही एनकाउंटर कर दिया था। इसके बाद रोड़ समाज के लोगों ने इस मुठभेड़ पर सवाल उठाए थे।

मामले को लेकर समाज के लोगों ने हर्ष के गांव काला माजरा में पंचायत भी की थी। पंचायत में करनाल SP नरेंद्र बिजारणिया के ट्रांसफर के साथ एनकाउंटर में शामिल पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गई थी। अब सरकार के तबादला आदेश में बिजारणिया को करनाल से हटाकर STF का SP बनाया गया है। उनके साथ करनाल रेंज के IG अशोक कुमार का भी ट्रांसफर हुआ है।

CBI की क्लोजर रिपोर्ट के बाद भिवानी SP सुमित कुमार भी बदले

तबादला सूची में भिवानी के SP सुमित कुमार का नाम भी शामिल है। उन्हें अब STF में SP बनाया गया है।

IPS सुमित कुमार को मनीषा डेथ के दौरान भिवानी का SP बनाया गया था। अब CBI की क्लोजर रिपोर्ट के बाद उनका भी ट्रांसफर हो गया है। बताया जा रहा है कि मनीषा केस को सुलझाने के लिए ही उनकी यहां पोस्टिंग हुई थी।

इसके अलावा पानीपत, भिवानी, पलवल और नारनौल के SP भी बदले गए हैं। तबादलों से संबंधित आदेश गृह विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी सुधीर राजपाल ने जारी किए हैं।

विकास अरोड़ा को पंचकूला ADGP के साथ स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार

तबादला आदेश के अनुसार 1998 बैच के IPS विकास अरोड़ा को पंचकूला का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) बनाया गया है। इसके साथ उन्हें स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

वहीं 1997 बैच के IPS अमिताभ सिंह ढिल्लों को ADGP के साथ ट्रैफिक एवं हाईवे की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अश्विन को करनाल रेंज का IG, अशोक कुमार को सुनारिया की जिम्मेदारी

2006 बैच के IPS अश्विन को केंद्र सरकार से वापसी के बाद करनाल रेंज का IG लगाया गया है। उन्हें हरियाणा आर्म्ड पुलिस, मधुबन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

वहीं 2006 बैच के IPS अशोक कुमार को पुलिस ट्रेनिंग सेंटर सुनारिया की जिम्मेदारी मिली है।

पानीपत, भिवानी, करनाल और पलवल के SP भी बदले

तबादला सूची के अनुसार 2020 बैच की IPS दीप्ति गर्ग को SP पानीपत लगाया गया है। वहीं 2020 बैच के IPS मयंक मिश्रा को SP भिवानी की जिम्मेदारी दी गई है।

कर्ण गोयल को SP करनाल बनाया गया है, जबकि मेधा भूषण को SP पलवल लगाया गया है।

इस तरह देर रात जारी हुए आदेशों में हरियाणा पुलिस के कई अहम पदों पर बदलाव किया गया है। खास तौर पर करनाल में IG और SP दोनों स्तर पर हुए बदलाव को बीरू हत्याकांड के बाद हुए डबल एनकाउंटर विवाद के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

📋 पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची (स्थानांतरण एवं नई तैनाती)

क्र. सं. अधिकारी का नाम व बैच वर्तमान / पूर्व पद नई तैनाती
1

अमिताभ सिंह ढिल्लों

(IPS 1997)

ADGP / मॉडर्नाइजेशन & टेलीकॉम ADGP / मॉडर्नाइजेशन & टेलीकॉम + ADGP / ERSS & ट्रैफिक / हाईवे
2

विकास अरोड़ा

(IPS 1998)

ADGP / ट्रैफिक, ERSS & ट्रैफिक / हाईवे ADGP / एडमिन (PHQ) + Cyber / IT + Director SCRB
3

अश्विन

(IPS 2006)

GOI से वापसी पर IGP, करनाल रेंज + अतिरिक्त प्रभार IGP, HAP मधुबन
4

अशोक कुमार

(IPS 2006)

IGP, करनाल रेंज IGP, PTC सुनारिया
5

लोकेंद्र सिंह

(IPS 2014)

SP, एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) SP / सिक्योरिटी CID-1 + SP ATS + SP कमांडो नेवल
6

राजेश कुमार

(IPS 2014)

SP, SCB SP / कम्युनिटी पुलिसिंग एंड आउटरीच, गुरुग्राम
7

भूपेंद्र सिंह

(IPS 2014)

SP, पानीपत SP, सिक्योरिटी CID
8

सुमित कुमार

(IPS 2014)

SP, भिवानी SP / STF
9

नरेंद्र बिजारणिया

(IPS 2015)

SP, करनाल SP, STF
10

नीतीश अग्रवाल

(IPS 2017)

SP, पलवल DCP, क्राइम (गुरुग्राम)
11

उपासना

(IPS 2017)

SP, ATS SP / CID + अतिरिक्त प्रभार SP ATS
12

वरुण सिंगला

(IPS 2017)

SP, ATS SP / CID + अतिरिक्त प्रभार SP ATS
13

मेघा भूषण

(IPS 2018)

DCP, ईस्ट गुरुग्राम SP, पलवल
14

दीपक कुमार जवारिया

(IPS 2019)

SP, नारनौल SP, लॉ एंड ऑर्डर + SP, ERSS, पंचकूला
15

दीप्ति गर्ग

(IPS 2020)

DCP, झज्जर SP, पानीपत
16

मयंक मिश्रा

(IPS 2020)

DCP, बहादुरगढ़ SP, भिवानी
17

हरीश जैन

(IPS 2021)

पदस्थापना के इंतजार में SP, टेलीकॉम, IT & कम्युनिटी पुलिसिंग, पंचकूला
18

प्रैचीव पी

(IPS 2021)

DCP, मानेसर SP, नारनौल
19

फैजल खान

(IPS 2022)

Addl. SP, नारनौल DCP, झज्जर
20

आयुष यादव

(IPS 2022)

Addl. SP, रोहतक DCP ईस्ट, सोनीपत + charge SP HSNCO
21

वाई. वी. आर. शशि शेखर

(IPS 2022)

Addl. SP, नूंह DCP, वेस्ट गुरुग्राम
22

दीक्षिका अग्रवाल

(IPS 2023)

ASP, रेवाड़ी

(ट्रेनिंग पूर्ण होने पर)

23

रविंदर कुमार

(IPS 2024)

ASP, करनाल

(ट्रेनिंग पूर्ण होने पर)

24

शिवम

(IPS 2024)

ASP, अंबाला

(ट्रेनिंग पूर्ण होने पर)

25

वैशाख बागी

(IPS 2024)

ASP, रोहतक

(ट्रेनिंग पूर्ण होने पर)

26

वीरेंद्र सांगवान

(IPS 2020)

पदस्थापना के इंतजार में SP / SV & ACB
27

विजय कुमार

(IPS 2024)

SP / SV & ACB कमांडेंट 2nd IRB, भोंडसी
28

तन्मय सिंह

(IPS 2025)

DSP, SCRB कमांडेंट 1st BN. HAP, अंबाला सिटी
29

करण गोयल

(IPS 2025)

DCP, वेस्ट गुरुग्राम SP, करनाल
30

पूजा डाबला

(HPS)

SP, ERSS पंचकूला SP, RTC भोंडसी + कमांडेंट 1st IRB