मंदिर में सनग्लासेस पहनने पर ट्रोल हुईं भूमि,यूजर्स बोले- भक्ति कर रही हैं या फोटोशूट?
सावन में शिव मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर पूजा के दौरान सनग्लासेस पहनने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं। कुछ यूजर्स ने उनके लुक पर सवाल उठाए, जबकि कई फैंस ने समर्थन भी किया।
शिव मंदिर में सनग्लासेस पहनकर पूजा करने पर भूमि पेडनेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं
फोटो शेयर कर लिखा- सावन में भगवान शिव से शालीनता और साहस की प्रार्थना की
कुछ यूजर्स ने आस्था पर नहीं, बल्कि मंदिर में पहने गए लुक पर सवाल उठाए
बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर सावन महीने की शुरुआत पर शिव मंदिर पहुंचीं और भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने पूजा के दौरान की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कीं। हालांकि, तस्वीरों में मंदिर परिसर के भीतर सनग्लासेस पहने होने को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
भूमि पेडनेकर ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "सावन की शुरुआत में मैं शालीनता के साथ जीवन जीने की हिम्मत पाने के लिए भगवान से प्रार्थना करती हूं। हर हर महादेव।" तस्वीरों में वह ब्लैक टॉप, जींस, रुद्राक्ष की माला और सनग्लासेस पहने नजर आईं। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की।
हालांकि, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनके मंदिर में सनग्लासेस पहनने पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, "धूप का चश्मा उतार कर पूजा कर सकती थीं।" दूसरे ने टिप्पणी की, "बहन, मंदिर में सनग्लासेस तो उतार लेती।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "मंदिर में भक्ति कर रही हैं या फोटोशूट?"
दूसरी ओर, कई फैंस ने अभिनेत्री के पोस्ट पर "हर हर महादेव" लिखकर उनकी श्रद्धा की सराहना भी की। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं, जहां कुछ लोगों ने उनके पहनावे पर सवाल उठाए तो कुछ ने इसे व्यक्तिगत पसंद बताया।
वर्क फ्रंट की बात करें तो भूमि पेडनेकर जल्द ही फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' में नजर आएंगी। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि भूमि बेलवाडी मल्लम्मा के किरदार में दिखाई देंगी।
pooja