आज का राशिफल: रोहिणी नक्षत्र और वृद्धि योग से इन राशियों की चमकेगी किस्मत,पढ़ें आज का राशिफल
12 जुलाई 2026 का आज का राशिफल पढ़ें। जानिए मेष से मीन राशि तक नौकरी, व्यापार, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन पर रोहिणी नक्षत्र एवं वृद्धि योग का प्रभाव।
आज रोहिणी नक्षत्र और वृद्धि योग का शुभ संयोग, कई राशियों पर रहेगा सकारात्मक प्रभाव
सिंह, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन रहेगा सबसे अधिक लाभकारी
नौकरी, व्यापार और धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे, कुछ राशियों को सतर्क रहने की सलाह
आज 12 जुलाई 2026, रविवार का दिन रोहिणी नक्षत्र और वृद्धि योग के शुभ संयोग के कारण कई राशियों के लिए सफलता और तरक्की के संकेत लेकर आया है। ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार आज कुछ राशियों को धन लाभ, करियर में उन्नति और रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। वहीं कुछ राशियों को आर्थिक मामलों, स्वास्थ्य और निर्णय लेने में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात्रि 10:32 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी प्रारंभ होगी। रोहिणी नक्षत्र सुबह 8:30 बजे तक रहेगा, इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र का प्रभाव शुरू होगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:54 बजे तक रहेगा। वहीं राहुकाल शाम 5:37 बजे से 7:21 बजे तक रहेगा। इस दौरान शुभ कार्य और महत्वपूर्ण लेन-देन से बचना बेहतर रहेगा।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज उपलब्धियों से भरा दिन रहेगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से सराहना और प्रमोशन के संकेत हैं। परिवार में किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है, इसलिए संयम रखें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों का दिन आनंददायक रहेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और आराम का भी ध्यान रखें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को आज कार्यों की अधिकता रहेगी। व्यापारिक यात्रा के योग बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। कीमती सामान की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को आज वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। जल्दबाजी से बचें। योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज आर्थिक दृष्टि से शानदार दिन रहेगा। डूबा हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आय के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। राजनीति और नौकरी से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को आज नई सफलता मिलने के संकेत हैं। ऑनलाइन कारोबार करने वालों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। घर के नवीनीकरण की योजना बनेगी और पुराने कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल पर अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वाहन चलाते समय और बातचीत में सावधानी बरतें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों का भाग्य आज मजबूत रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। संपत्ति में निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों को मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। व्यापार में नए संपर्क बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिल सकता है। गोपनीय बातें किसी अजनबी से साझा न करें।
मकर राशि
मकर राशि वालों के घर में धार्मिक माहौल रहेगा। जीवनसाथी को करियर में सफलता मिल सकती है। परिवार में शुभ कार्यों की योजना बनेगी और रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को आर्थिक और कानूनी मामलों में सावधानी बरतनी होगी। निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, लेकिन काम का दबाव बना रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों को आज सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत है। नौकरी में अच्छा प्रदर्शन रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें, क्योंकि पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।
pooja