प्राइमेक्स हॉस्पिटल सोनीपत में मरिंगो एशिया ने शुरू की न्यूरो फिजीशियन ओपीडी

मरिंगो एशिया हॉस्पिटल ने प्राइमेक्स हॉस्पिटल सोनीपत में न्यूरो फिजीशियन ओपीडी शुरू की। डॉ. सीमा साही हर बुधवार मरीजों को विशेषज्ञ न्यूरोलॉजी उपचार देंगी।

प्राइमेक्स हॉस्पिटल सोनीपत में मरिंगो एशिया ने शुरू की न्यूरो फिजीशियन ओपीडी
  • मरिंगो एशिया हॉस्पिटल ने प्राइमेक्स सोनीपत में न्यूरो फिजीशियन ओपीडी शुरू की
  • डॉ. सीमा साही हर बुधवार करेंगी विशेषज्ञ जांच व उपचार
  • स्ट्रोक, माइग्रेन, मिर्गी और जटिल न्यूरोलॉजी रोगों के मरीजों को मिलेगा लाभ


सोनीपत, हरियाणा — शहर के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मरिंगो एशिया हॉस्पिटल ने प्राइमेक्स हॉस्पिटल, सोनीपत में न्यूरो फिजीशियन ओपीडी सेवाओं की आधिकारिक शुरुआत कर दी है। इससे सोनीपत और आसपास के जिलों के मरीजों को अब अत्याधुनिक न्यूरोलॉजी उपचार के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

इस अवसर पर मरिंगो इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो एंड स्पाइन सेंटर गुरुग्राम के चेयरमैन डॉ. प्रवीण गुप्ता ने कहा कि उद्देश्य यह है कि गंभीर न्यूरो संबंधी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को उनके अपने शहर में ही उच्चतम स्तर की चिकित्सा सेवाएँ मिल सकें। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक मजबूत और सुलभ बनाएगी।

जानकारी के अनुसार, मरिंगो एशिया हॉस्पिटल की वरिष्ठ न्यूरो फिजीशियन डॉ. सीमा साही अब हर बुधवार प्राइमेक्स हॉस्पिटल में ओपीडी संचालित करेंगी। यहां स्ट्रोक, माइग्रेन, मिर्गी, पार्किंसन, स्पाइनल विकार, न्यूरोपैथी और तंत्रिका तंत्र की अन्य गंभीर रोग स्थितियों का विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध होगा।

इसके अलावा, प्राइमेक्स हॉस्पिटल में पहले से उपलब्ध गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (पेट रोग) विशेषज्ञ सेवाएँ क्षेत्र की सबसे उन्नत चिकित्सा सुविधाओं में शामिल हैं, जिससे मरीजों को बहु-विशेषता स्वास्थ्य लाभ एक ही स्थान पर मिल रहा है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि यह व्यवस्था मरीजों के उपचार समय, खर्च और यात्रा दोनों को कम करेगी।