रविवार को ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी का खास संयोग, जानें 12 राशियों का हाल

24 मई 2026 रविवार का राशिफल जानें। ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी और मघा नक्षत्र के प्रभाव से कई राशियों को धन लाभ और करियर में सफलता मिलने के संकेत हैं।

रविवार को ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी का खास संयोग, जानें 12 राशियों का हाल

24 मई 2026 को ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी और मघा नक्षत्र का विशेष संयोग

कर्क, धनु और मकर राशि वालों को धन लाभ और तरक्की के संकेत

कुछ राशियों को खर्च, तनाव और स्वास्थ्य को लेकर रहना होगा सतर्क

24 मई 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसारआज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी। साथ ही मघा नक्षत्र और व्याघात योग का प्रभाव भी बनेगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार चंद्रमा पूरे दिन सिंह राशि में गोचर करेंगे, जिसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा।

ज्योतिषाचार्य Dr. Aneesh Vyas के अनुसार कुछ राशियों को व्यापार, करियर और धन के मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है, जबकि कुछ लोगों को सेहत और बढ़ते खर्चों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।

मेष राशि वालों के लिए दिन मेहनत भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां बढ़ सकती हैं, लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा। यात्रा से लाभ होने के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि के जातकों को संपत्ति और सुख-सुविधाओं से लाभ मिल सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा, हालांकि बच्चों की सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी।

मिथुन राशि वालों को अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। खर्च बढ़ सकते हैं और मानसिक तनाव भी महसूस हो सकता है।

कर्क राशि के जातकों के लिए व्यापार और नौकरी में बड़े बदलाव के संकेत हैं। मेहनत बढ़ेगी, लेकिन आर्थिक लाभ मिलने की संभावना भी मजबूत दिखाई दे रही है।

सिंह राशि वालों को शिक्षा और करियर में सफलता मिल सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन जीवनसाथी की सेहत चिंता बढ़ा सकती है।

कन्या राशि वालों के लिए नौकरी और आमदनी के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने से तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

तुला राशि के जातकों को व्यवसाय में मित्रों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है, लेकिन गुस्से और तनाव से बचना होगा।

वृश्चिक राशि वालों को व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और निवेश के लिए समय अनुकूल माना जा रहा है।

धनु राशि के लिए अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, हालांकि खान-पान और सेहत को लेकर सावधानी जरूरी होगी।

मकर राशि वालों को मित्रों के सहयोग से बड़ा आर्थिक फायदा मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और यात्रा के योग बनेंगे।

कुंभ राशि वालों के लिए नए आय स्रोत खुल सकते हैं। मानसिक संतोष मिलेगा, लेकिन अधिक मेहनत और व्यस्तता बनी रह सकती है।

मीन राशि के जातकों को करियर में सफलता मिलने के संकेत हैं। इंटरव्यू और नौकरी से जुड़े मामलों में शुभ समाचार मिल सकता है, हालांकि पारिवारिक तनाव मन को परेशान कर सकता है।