8 जंग रुकवाने का दावा, फिर भी नोबेल नहीं मिला: ट्रम्प

डोनाल्ड ट्रम्प ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जताई। 8 युद्ध रुकवाने का दावा किया और फैसलों पर असर बताया।

8 जंग रुकवाने का दावा, फिर भी नोबेल नहीं मिला: ट्रम्प


नोबेल न मिलने पर ट्रम्प की नाराजगी खुलकर सामने
8 युद्ध रुकवाने का दावा, फिर भी शांति पुरस्कार नहीं मिलने की शिकायत
ग्रीनलैंड पर नजर और फैसलों पर नोबेल का असर बताया



अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर को एक चिट्ठी लिखकर नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जताई है। पोलिटिको की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रम्प ने पत्र में लिखा कि उन्होंने 8 युद्ध रुकवाने में भूमिका निभाई, इसके बावजूद उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार नहीं दिया गया।

ट्रम्प ने चिट्ठी में कहा कि शांति जरूरी है, लेकिन अब वह यह भी सोचेंगे कि अमेरिका के हित में क्या सही है। उन्होंने संकेत दिए कि ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की कोशिश के पीछे भी एक वजह नोबेल पुरस्कार न मिलना है। ट्रम्प के मुताबिक, इस अनदेखी का असर उनके नीतिगत फैसलों पर पड़ रहा है।

नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने ट्रम्प की चिट्ठी मिलने की पुष्टि की है। दरअसल, इससे पहले नॉर्वे के पीएम और फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने मिलकर ट्रम्प को टैरिफ बढ़ाने के फैसले के विरोध में एक पत्र भेजा था। उसी के जवाब में ट्रम्प ने नोबेल न मिलने की शिकायत सामने रख दी।