सोनीपत में मेयर पद के लिए 13 उम्मीदवार मैदान में, 22 वार्डों में 110 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

सोनीपत नगर निगम चुनाव-2026 में मेयर पद के लिए 13 और पार्षद पद के लिए 110 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। 10 मई को मतदान और 13 मई को मतगणना होगी।

सोनीपत में मेयर पद के लिए 13 उम्मीदवार मैदान में,  22 वार्डों में 110 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

सोनीपत मेयर पद के लिए 13 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
22 वार्डों में पार्षद पद के लिए 110 प्रत्याशी मैदान में
10 मई को मतदान, 13 मई को मतगणना होगी


हरियाणा के सोनीपत में नगर निगम आम चुनाव-2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा सिंह के अनुसार मेयर पद के लिए कुल 13 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है, जबकि पार्षद पद के लिए 22 वार्डों में 110 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतर चुके हैं।

मेयर पद के लिए प्रमुख उम्मीदवारों में राजीव जैन (भाजपा) और उनके कवरिंग उम्मीदवार दिव्यांक जैन, कमल दीवान (कांग्रेस) और मेघा दीवान, इंडियन नेशनल लोकदल से आनंद कुमार, आम आदमी पार्टी से सत्यवीर आर्य, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया से हवा सिंह शामिल हैं। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों में रमेश कुमार खत्री (दो नामांकन), कमलेश कुमार सैनी, संत धर्मवीर चोटीवाला, अनल सिंघल और चांद राम भी मैदान में हैं।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार अब 27 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद 28 अप्रैल को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इसी दिन चुनाव चिन्हों का आवंटन कर अंतिम प्रत्याशी सूची जारी की जाएगी।

चुनाव प्रक्रिया के तहत 10 मई को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद 13 मई को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी।

पार्षद पद के लिए वार्ड स्तर पर भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। वार्ड नंबर-17 में सबसे अधिक 9 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि वार्ड-22 में 8 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं कई वार्डों में 3 से 7 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा।

 वार्ड नंबर-01 से 05 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दर्ज करवाया, जिनमें मनीष सैनी, हरी प्रकाश, योगेश, जयकुमार तथा अकबर खां, वार्ड नंबर-2 से 03 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दर्ज करवाया, जिनमें पवन, सुरेन्द्र सिंह नय्यर तथा मुकेश, वार्ड नंबर-03 से 05 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दर्ज करवाया, जिनमें सुरिन्दर मदान, जितेन्द्र कुमार, अनुज, सलोनी, दीपक, वार्ड नंबर-04 से 06 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दर्ज करवाया, जिनमें त्रिभुवन कौशिक, डॉ कमलेश कुमार सैनी, बबीता कौशिक, पायल, विकास मलिक तथा पवन कुमार, वार्ड नंबर-05 से 07 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दर्ज करवाया, जिनमें नीरज, सोनिया अत्री, रीना सैनी, बिंदिया चोपड़ा, सुनीता, संतोष तथा रीना देवी, वार्ड नंबर-06 से 04 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दर्ज करवाया, जिनमें निशा, सिल्की, पूनम तथा सोनिया, वार्ड नंबर-07 से 06 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दर्ज करवाया, जिनमें मुनी राम, सुनील, चन्दरूप, कुशल, बिजेन्दर तथा सिद्घार्थ शामिल हैं।
                        उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर-08 से 06 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दर्ज करवाया, जिनमें कुनाल, नीतू, पुनित, आर्यन, सचिन कौशिक तथा पवन कुमार, वार्ड नंबर-09 से 04 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दर्ज करवाया, जिनमें मीना, आशा रानी, ऊषा तथा सरोज, वार्ड नंबर-10 से 06 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दर्ज करवाया, जिनमें सत्यवीर, आमीन खान, पूजा, अनिल कुमार, संजय कुमार तथा सतपाल शामिल हैं।
                         वार्ड नंबर-11 से 03 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दर्ज करवाया, जिनमें संगीता, कविता रानी तथा सरिता, वार्ड नंबर-12 से 03 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दर्ज करवाया, जिनमें अंजलि, साधना तनेजा तथा अमनप्रीत कौर, वार्ड नंबर-13 से 03 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दर्ज करवाया, जिनमें दीपक कुमार, महेश लूथरा तथा मुकेश बत्रा, वार्ड नंबर-14 से 03 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दर्ज करवाया, जिनमें किरण चांदना, रितिका तथा आशा रानी शामिल हैं।
                          उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर-15 से नगर निगम पार्षद पद के लिए 05 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दर्ज करवाया, जिनमें संतोष शर्मा, संजीव वालेचा, पवन तनेजा, विमल किशोर तथा इंदु वालेचा शामिल हैं। इसी प्रकार वार्ड नंबर-16 से 07 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दर्ज करवाया, जिनमें विश्वजीत, अंजराग जैन, राजपाल, नवीन कुमार, मनोज कुमार, नरेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार अग्रवाल शामिल हैं। वार्ड नंबर-17 से 09 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दर्ज करवाया, जिनमें विकास, गौरव, सुरेन्द्र कुमार, राजेश, सुनीता, विक्रम, कुलदीप खासा, मोनिका तथा यशवीर शामिल हैं।
                          वार्ड नंबर-18 से 05 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दर्ज करवाया, जिनमें सुनीता देवी, चंचल, सोनम, मुनेश देवी तथा ऊषा शामिल है। वार्ड नंबर-19 से 04 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दर्ज करवाया, जिनमें विकास दहिया, राजेश, अनिल कुमार तथा सचिन शामिल हैं। वार्ड नंबर-20 से 04 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दर्ज करवाया, जिनमें देवेन्द्र सिंह, किरण बाला, राज कुमार तथा प्रीति दहिया शामिल हैं। वार्ड नंबर-21 से 04 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दर्ज करवाया, जिनमें संजना, दीपमाला, सुमन व गिन्नी देवी शामिल है। इसी प्रकार वार्ड नंबर-22 से 08 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दर्ज करवाया, जिनमें शेर मोहम्मद, सतपाल सिंह, नवीन कुमार, फिरोज खान, बंसी लाल, जयपाल सिंह, बिजेन्द्र मलिक तथा जोगिन्दर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि निगम पार्षद के लिए कुल 22 वार्डों में 110 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया है।