नए आध्यात्मिक गुरु हजूर जसदीप सिंह गिल आज हरियाणा के सत्संग घरों में देंगे दर्शन

राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास के नए आध्यात्मिक गुरु हजूर जसदीप सिंह गिल आज हरियाणा के पांच जिलों में संगत को दर्शन देंगे। पानीपत में 30–40 हजार श्रद्धालु पहुंचने का अनुमान।

नए आध्यात्मिक गुरु हजूर जसदीप सिंह गिल आज हरियाणा के सत्संग घरों में देंगे दर्शन

  • सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला में रहेगा कार्यक्रम

  • पानीपत सत्संग घर में 30–40 हजार संगत के पहुंचने का अनुमान



राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास के नए आध्यात्मिक गुरु हजूर जसदीप सिंह गिल आज हरियाणा के जीटी रोड बेल्ट के प्रमुख सत्संग घरों में संगत को दर्शन देंगे। रविवार को दिल्ली में सत्संग के बाद अब हरियाणा में उनका पहला बड़ा कार्यक्रम तय हुआ है।

यह दौरा सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला के सत्संग घरों में होगा। सोमवार सुबह 9 बजे सोनीपत और 10 बजे पानीपत में संगत दर्शन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

राधा स्वामी सत्संग ब्यास के जोनल सेक्रेट्री गुरमिंदर सिंह द्वारा भेजी गई औपचारिक सूचना के बाद हरियाणा के स्टेट सेक्रेट्री मुकेश तलवार ने सभी एरिया सेक्रेट्री से तैयारी संबंधी समन्वय किया।

पानीपत एरिया सेक्रेट्री शाम नंदवानी ने सेवादारों की बैठक लेकर ट्रैफिक प्रबंधन और संगत के बैठने की व्यवस्था की समीक्षा की। अनुमान है कि पानीपत टोल प्लाजा के पास सत्संग घर में 30 से 40 हजार श्रद्धालु पहुंच सकते हैं।

संगत में नए गुरु के हरियाणा आगमन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। पुलिस और सेवादारों की टीमें सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सक्रिय हैं।