1 जनवरी 2026 से बदलेंगे ये बड़े वित्तीय नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानें
1 जनवरी 2026 से बैंकिंग, PAN-Aadhaar, गैस, क्रेडिट स्कोर, UPI और सरकारी योजनाओं से जुड़े कई नियम बदलेंगे, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा।
1 जनवरी 2026 से बैंकिंग, गैस, डिजिटल पेमेंट और सैलरी नियमों में बदलाव
PAN-Aadhaar, KYC और e-KYC नहीं कराने पर सेवाएं रुक सकती हैं
क्रेडिट स्कोर और लोन-EMI पर नए नियमों का सीधा असर जेब पर पड़ेगा
हर साल की तरह नया साल 2026 भी सिर्फ तारीख नहीं बदलेगा, बल्कि आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई वित्तीय नियमों में बड़े बदलाव लेकर आएगा। 1 जनवरी 2026 से बैंकिंग, सैलरी, गैस, डिजिटल पेमेंट, वाहन और सरकारी योजनाओं से जुड़े नियम बदलने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।
अगर अब तक PAN और Aadhaar लिंक नहीं कराया गया है, तो सावधान होने की जरूरत है। 1 जनवरी 2026 से बिना लिंक वाले PAN पर कई बैंकिंग और सरकारी सेवाएं बंद हो सकती हैं। टैक्स रिफंड, सब्सिडी और निवेश से जुड़ी सुविधाएं प्रभावित हो सकती हैं।
हर महीने की पहली तारीख को LPG, CNG और अन्य ईंधन की कीमतों की समीक्षा होती है। ऐसे में 1 जनवरी से घरेलू गैस सिलेंडर, CNG और एविएशन फ्यूल के दाम बदल सकते हैं। इसका सीधा असर घरेलू बजट पर पड़ेगा।
नए साल से क्रेडिट स्कोर को लेकर नियम और सख्त किए जाएंगे। अब क्रेडिट स्कोर महीने में दो बार नहीं, बल्कि हर हफ्ते अपडेट होगा।
लोन या क्रेडिट कार्ड की किस्त में देरी का असर तुरंत स्कोर पर दिखेगा। समय पर भुगतान करने वालों को इसका फायदा भी मिलेगा।
डिजिटल फ्रॉड रोकने के लिए UPI और अन्य डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म्स पर सख्ती बढ़ेगी। KYC और मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन को और कड़ा किया जाएगा। इससे फर्जी अकाउंट्स पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
सरकारी कर्मचारियों के लिए 2025 के अंत के साथ 7वां वेतन आयोग समाप्त हो रहा है। 2026 से 8वें वेतन आयोग को लेकर चर्चाएं तेज हो सकती हैं इससे सैलरी और पेंशन में बदलाव की उम्मीद की जा रही है।
रेपो रेट में कटौती के संकेतों के बाद बैंकों ने आगे चलकर लोन सस्ते होने के संकेत दिए हैं। होम लोन और कार लोन की ब्याज दरें घट सकती हैं।
इससे EMI का बोझ कम हो सकता है। डिजिटल सुरक्षा को लेकर सरकार नए नियम ला सकती है। नाबालिगों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए सोशल मीडिया पर उम्र सत्यापन और पैरेंटल कंट्रोल सख्त किए जा सकते हैं।
31 दिसंबर 2025 तक राशन कार्ड की e-KYC और किसान आईडी बनवाना जरूरी होगा। ऐसा नहीं करने पर सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ रुक सकता है।
Akhil Mahajan