महंगाई के विरोध में घोड़ी पर सवार होकर पहुंचे नवीन जयहिंद

रोहतक में समाजसेवी नवीन जयहिंद ने पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में घोड़ी पर बैठकर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए।

महंगाई के विरोध में घोड़ी पर सवार होकर पहुंचे नवीन जयहिंद

महंगाई के विरोध में घोड़ी पर बैठकर शहर पहुंचे नवीन जयहिंद

पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों पर केंद्र सरकार को घेरा

किसानों और आम जनता पर बढ़ते खर्च को लेकर जताई चिंता

रोहतक में शुक्रवार को समाजसेवी नवीन जयहिंद ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। वह घोड़ी पर बैठकर शहर पहुंचे और पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

नवीन जयहिंद ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि सरकार को देश की आर्थिक स्थिति को लेकर जनता के सामने स्पष्ट तस्वीर रखनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर देश में ऐसे हालात क्यों बन रहे हैं कि पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

जयहिंद ने कहा कि महंगाई का सबसे ज्यादा असर आम आदमी, किसान और मजदूर वर्ग पर पड़ रहा है। डीजल के दाम बढ़ने से किसानों की खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से परिवारों का रसोई बजट बिगड़ गया है।

उन्होंने कहा कि पहले जनता से कई तरह की अपीलें की गई थीं, लेकिन अब आम लोगों को राहत देने के बजाय लगातार महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को इस मुद्दे पर गंभीरता से काम करना चाहिए।

नवीन जयहिंद ने हरियाणा के कुछ नेताओं पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि केवल गाड़ी छोड़कर साइकिल पर रील बनवाने या स्टंट करने से जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। नेताओं को दिखावे की राजनीति छोड़कर लोगों के असली मुद्दों पर काम करना चाहिए।

इस दौरान उनके समर्थकों ने भी महंगाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की कीमतें कम करने की मांग उठाई।