करनाल में बुजुर्ग दंपती का हत्यारा निकला पोता, पुलिस ने किया खुलासा

करनाल के असंध में बुजुर्ग दंपती की हत्या का खुलासा, पैसों के लिए पोते ने हाथ-पैर बांधकर गला दबाया, पुलिस जांच में सामने आई पूरी साजिश।

करनाल में बुजुर्ग दंपती का हत्यारा निकला पोता, पुलिस ने किया खुलासा
  • पैसों के लिए पोते ने ही रची बुजुर्ग दंपती की हत्या की साजिश
  • हाथ-पैर बांधकर गला दबाया, मुंह पर टेप लगाकर की हत्या

हरियाणा के करनाल जिले के असंध क्षेत्र में बुजुर्ग दंपती की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस दोहरे हत्याकांड का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि दंपती का पोता रोहिता ही है। आरोपी ने पैसों के लालच में अपने ही दादा-दादी की निर्मम हत्या की साजिश रची।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले बुजुर्ग दंपती के हाथ और पैर बांधे और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छुपाने और चीख-पुकार रोकने के लिए मुंह पर टेप लगा दी गई। हत्या के बाद आरोपी ने परिवार और आसपास के लोगों को गुमराह करने के लिए यह कहानी बनाई कि जब वह घर पहुंचा तो दादा-दादी की लाशें जमीन पर पड़ी थीं।

मंगलवार को पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए दो युवकों को हायर किया था। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

यह‍ है मामला

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोपहर बाद DSP गोरखपाल राणा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले से जुड़े सभी पहलुओं और साक्ष्यों की जानकारी साझा करेंगे।