गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर राज्य में अवकाश घोषित, पीएम मोदी 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में करेंगे शिरकत
हरियाणा सरकार ने 25 नवंबर को गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर वैकल्पिक अवकाश घोषित किया। कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय समागम में पीएम मोदी शामिल होंगे।
-
श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर हरियाणा में वैकल्पिक अवकाश
-
25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय भव्य समागम
-
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे शामिल
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार, 25 नवंबर को पूरे राज्य में वैकल्पिक अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय गुरुदेव के महान बलिदान और उनके आदर्शों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के उद्देश्य से लिया गया है। पंजाब और चंडीगढ़ में भी इस अवसर पर अवकाश रहेगा।
सरकार द्वारा 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में एक भव्य राज्यस्तरीय समागम आयोजित किया जा रहा है। इस विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। समागम के दौरान श्री गुरु तेग बहादुर जी के अदम्य साहस, त्याग, मानवता की रक्षा के संकल्प तथा समाज में आपसी सद्भाव स्थापित करने वाले उनके उपदेशों का विशेष स्मरण किया जाएगा।
कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी, जिनके माध्यम से गुरु तेग बहादुर जी के जीवन चरित्र और उनके बलिदान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। हरियाणा सरकार ने कहा है कि यह आयोजन युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने वाला सिद्ध होगा।
Author1