कांग्रेस विधायक का धरना, क्रॉस वोटिंग पर विवाद हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा घमासान
हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में घमासान, विधायक गोकुल सेतिया धरने पर बैठे, क्रॉस वोटिंग करने वालों के नाम सार्वजनिक करने की मांग।
■ कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया चंडीगढ़ में धरने पर बैठे
■ क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 विधायकों के नाम सार्वजनिक करने की मांग
■ वोट रद्द के आरोपों से घिरे, पार्टी में बढ़ा विवाद
हरियाणा की राजनीति में राज्यसभा चुनाव के बाद घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा। सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया चंडीगढ़ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।
उन्होंने साफ कहा कि क्रॉस वोटिंग करने वाले पांचों विधायकों के नाम सार्वजनिक किए जाएं, क्योंकि उनका नाम बेवजह घसीटा जा रहा है। सेतिया का आरोप है कि उनके वोट को रद्द बताया जा रहा है, जबकि सच्चाई सामने नहीं लाई जा रही।हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में एक सीट भाजपा और एक कांग्रेस के खाते में गई, लेकिन इसके बाद क्रॉस वोटिंग का मुद्दा गरमा गया।कांग्रेस के भीतर ही इसको लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है और अब मामला खुलकर सामने आने लगा है।
कर्मवीर बौद्ध की जीत के बावजूद कांग्रेस हाईकमान संतुष्ट नहीं है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 विधायकों को कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) भेजा जाएगा।प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी विधायकों को पार्टी लाइन में वोट करने के निर्देश दिए गए थे और इसके लिए शिमला में ट्रेनिंग भी कराई गई थी।उन्होंने इसे सोची-समझी रणनीति बताया और संकेत दिए कि आने वाले दिनों में सख्त कार्रवाई हो सकती है।
वहीं चुनाव में हार के बाद निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट जाने की तैयारी में हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि ऐलनाबाद विधायक भरत सिंह बेनीवाल का वोट रद्द होना चाहिए, क्योंकि वोटिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन हुआ।क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द के आरोपों पर कई कांग्रेस विधायकों ने सफाई दी:मोहम्मद इजराइल ने कहा कि आरोप झूठे और निराधार हैं, नोटिस आने पर जवाब देंगेरेणु बाला ने कहा कि उन्होंने प्रभारी के सामने वोट डाला, आरोप बेबुनियाद हैंकुलदीप वत्स ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पार्टी में काम करने वालों की कदर नहीं होती
वत्स ने यहां तक कह दिया कि वे कांग्रेस में रहेंगे या नहीं, यह वक्त बताएगा, जिससे पार्टी के अंदर की नाराजगी साफ झलकती है।इस पूरे घटनाक्रम से साफ है कि हरियाणा कांग्रेस में अंदरूनी कलह बढ़ती जा रही है। क्रॉस वोटिंग का मामला अब राजनीतिक संकट का रूप ले चुका है, जिसका असर आने वाले चुनावों पर भी पड़ सकता है।
shubham