Video: हरलीन देओल ने पीएम मोदी से पूछा- सर, स्किन केयर रूटीन क्या है? तो मिला ऐसा जवाब
हरलीन देओल ने पीएम मोदी से पूछा स्किन केयर रूटीन, बोलीं- सर, आप बहुत ग्लो करते हो। पीएम मोदी बोले- मेरा इस विषय पर ज्यादा ध्यान नहीं गया था। वीडियो वायरल हो गया।
➤ हरलीन देओल ने पीएम मोदी से पूछा स्किन केयर रूटीन, बोलीं- आप बहुत ग्लो करते हो
➤ पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा- मेरा इस विषय पर ज्यादा ध्यान नहीं गया था
➤ स्नेह राणा बोलीं- यह करोड़ों देशवासियों का प्यार है, सर!
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महिला क्रिकेट टीम इंडिया की चैंपियन खिलाड़ियों की मुलाकात के दौरान एक दिलचस्प पल देखने को मिला। भारतीय क्रिकेटर हरलीन देओल ने पीएम मोदी से उनका स्किन केयर रूटीन पूछ लिया, जिस पर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/TheRobustRascal/status/1986291966838231430
बातचीत के दौरान हरलीन देओल ने बताया कि उन्हें टीम के खिलाड़ियों को हंसाना और माहौल हल्का रखना पसंद है। वे हर समय अपनी टीम को खुश देखना चाहती हैं। इस पर पीएम मोदी ने मुस्कराते हुए पूछा, "यहां आकर भी कुछ किया होगा?" तो हरलीन ने कहा, "इन लोगों ने मुझे डांट दिया, बोले शांत रहो!" इस पर पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा।
इसके बाद हरलीन देओल ने हंसते हुए कहा — “सर, मुझे आपकी स्किन केयर रूटीन पूछनी है, आप बहुत ग्लो करते हो।” यह सुनकर पीएम मोदी ने मजाकिया अंदाज में सिर पकड़ लिया और बोले, “मेरा इस विषय पर ज्यादा ध्यान नहीं गया था।” इस पर स्नेह राणा बोलीं, “सर यह तो करोड़ों देशवासियों का प्यार है।”
पीएम मोदी ने कहा — “यह बहुत बड़ी ताकत होती है, समाज से लगाव, और 25 साल की सेवा अपने आप में बहुत कुछ सिखा देती है।”
https://twitter.com/narendramodi/status/1986290004826415592
इस दौरान टीम इंडिया के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने मजाक में कहा — “सर देखा आपने, ये सवाल आते हैं तो बाल सफेद हो जाते हैं।” यह सुनकर पीएम मोदी जोर से हंस पड़े।
बातचीत के दौरान मजूमदार ने किंग चार्ल्स से जुड़ा किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि इंग्लैंड दौरे के दौरान टीम को किंग चार्ल्स से मिलने का मौका मिला था, लेकिन जब फोटो के लिए केवल 20 लोगों की अनुमति थी, तब टीम ने मजाक में कहा कि वे “वह पल उस समय के लिए बचाकर रखना चाहते हैं जब भारत वर्ल्ड कप जीतकर पीएम मोदी से मिलेगा।”
टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि भारत की महिला टीम ने इस विश्व कप में सिर्फ जीत नहीं, बल्कि महिला खेलों के प्रति समाज की सोच बदलने का लक्ष्य लेकर मैदान में कदम रखा था।
पीएम मोदी ने इस बात से सहमति जताई और कहा कि यह जीत भारत की बेटियों की नई पहचान और प्रेरणा का प्रतीक है।
Author1