Breaking: हरियाणा में निर्माणाधीन सोसाइटी की दीवार गिरी, 7 मजदूरों की मौत, कईयों के दबे होने की आशंका, रेस्‍कयू जारी

गुरुग्राम के सिधरावली इलाके में निर्माणाधीन सोसाइटी की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबने से 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूरों के अभी भी फंसे होने की आशंका है। SDRF और प्रशासन की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।

Breaking:   हरियाणा में  निर्माणाधीन सोसाइटी की दीवार गिरी,  7 मजदूरों की  मौत, कईयों के दबे होने की आशंका, रेस्‍कयू जारी

गुरुग्राम के सिधरावली में निर्माणाधीन सोसाइटी की दीवार गिरने से बड़ा हादसा
मलबे में दबने से 7 मजदूरों की मौत, कई अन्य के फंसे होने की आशंका
SDRF और प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन, भारी मशीनों से हटाया जा रहा मलबा



हरियाणा के गुरुग्राम जिले के सिधरावली इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन सोसाइटी की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। इस हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 4 से 5 अन्य मजदूरों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर चीख-पुकार का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय मजदूर दीवार के बिल्कुल पास निर्माण कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ दीवार भरभराकर गिर पड़ी। किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला और कई मजदूर सीधे मलबे के नीचे दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। भारी मशीनों और जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। रेस्क्यू टीम लगातार मलबे के नीचे दबे मजदूरों को निकालने की कोशिश कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि अभी भी कुछ मजदूर मलबे में फंसे हो सकते हैं।

घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस मौके पर तैनात कर दी गई हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। प्रशासन ने पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा के इंतजाम भी कर दिए हैं ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन में किसी तरह की बाधा न आए।

इस दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती आशंका है कि निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी या कमजोर निर्माण के कारण दीवार गिर सकती है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही होगा। फिलहाल प्रशासन का पूरा ध्यान मलबे में फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकालने और घायलों को इलाज उपलब्ध कराने पर केंद्रित है।