गुरुग्राम में युवक से लूट, गर्दन दबोचकर छीना आईफोन राजीव नगर में राहगीर को घेरकर लूट, CCTV में कैद घटना

गुरुग्राम के राजीव नगर इलाके में युवक की गर्दन दबोचकर आईफोन और पर्स लूटने की घटना का CCTV वीडियो सामने आया है। पुलिस ने मामले में तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

गुरुग्राम में युवक से लूट, गर्दन दबोचकर छीना आईफोन  राजीव नगर में राहगीर को घेरकर लूट, CCTV में कैद घटना

राजीव नगर में राहगीर को घेरकर तीन युवकों ने छीना आईफोन और पर्स
गर्दन दबोचने से युवक सड़क पर बेहोश होकर गिरा, CCTV फुटेज सामने आई
पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों को पकड़कर बाल सुधार गृह भेजा


गुरुग्राम की साइबर सिटी में लूट की एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। राजीव नगर इलाके में एक युवक से गर्दन दबोचकर आईफोन और पर्स लूटने की घटना का CCTV फुटेज सामने आया है।

यह घटना 12 मार्च की बताई जा रही है, जिसका वीडियो चार दिन बाद सामने आया। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि तीन युवक एक राहगीर को घेर लेते हैं और उसकी गर्दन दबोचकर उससे आईफोन छीन लेते हैंहमले के बाद युवक बेसुध होकर सड़क पर गिर जाता है, जबकि आरोपी उसका पर्स लेकर मौके से फरार हो जाते हैं।

पीड़ित युवक ने सेक्टर-14 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ड्यूटी खत्म कर पैदल अपने घर राजीव नगर लौट रहा थाइसी दौरान रास्ते में तीन लड़के उसके पास आए और उससे रास्ता पूछने लगे

जब उसने उन्हें मना किया तो एक युवक पीछे से आया और उसकी गर्दन पकड़ लीइसके बाद बाकी दो युवकों ने जेब से आईफोन और पर्स निकाल लिया

युवक ने जब विरोध करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसकी गर्दन के पिछले हिस्से में जोरदार चोट मारीइससे वह संतुलन खोकर सड़क पर गिर गया और कुछ समय के लिए बेसुध हो गया।

इस दौरान आरोपी उसका मोबाइल और पर्स लेकर फरार हो गए

पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों को पकड़ लिया, लेकिन जांच में पता चला कि तीनों की उम्र 18 वर्ष से कम है

इसी वजह से उन्हें बाल न्याय अधिनियम के तहत जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया और बाद में बाल सुधार गृह भेज दिया गया

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार के अनुसार आरोपियों के पास से लूट का पूरा सामान बरामद कर लिया गया है।

बरामद सामान में

  • एक आईफोन

  • 400 रुपये नकद

  • आधार कार्ड

  • पैन कार्ड शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी इलाके में पहले भी छोटी-मोटी वारदातें कर चुके हैंपुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें