गुरुग्राम में गर्लफ्रेंड के साथ छिपा लॉरेंस गैंग का गैंगस्टर गिरफ्तार
गुरुग्राम की एमआर पाम हिल्स सोसाइटी से राजस्थान पुलिस ने 25 हजार इनामी लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर प्रदीप गुर्जर को गर्लफ्रेंड के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने गार्ड बनकर 3 दिन निगरानी की।
• लॉरेंस गैंग का गैंगस्टर प्रदीप गुर्जर गुरुग्राम से गिरफ्तार
• गर्लफ्रेंड के साथ पॉश सोसाइटी में छिपा था, 150 CCTV फुटेज खंगाले गए
• राजस्थान पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड बनकर दबोचा, 25 हजार इनाम घोषित
गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय गैंगस्टर प्रदीप गुर्जर उर्फ प्रदीप राव को गिरफ्तार कर लिया। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार आरोपी सेक्टर-77 स्थित एमआर पाम हिल्स सोसाइटी के EWS कैटेगरी फ्लैट में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ छिपकर रह रहा था।
एजीटीएफ टीम ने उसे पकड़ने के लिए करीब 150 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। सोसाइटी की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए राजस्थान पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल ने 3 दिन तक सिक्योरिटी गार्ड का रूप धारण कर निगरानी की। मौका मिलते ही टीम ने गैंगस्टर को दबोच लिया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रदीप लॉरेंस गैंग के करीबी सचिन थापन के लिए काम कर रहा था। उसकी गर्लफ्रेंड भी राजस्थान की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों कितने दिन से गुरुग्राम में ठहरे थे और यहां कौन-कौन उनका सहयोग कर रहा था।
पुलिस पूछताछ में आरोपी से गैंग की गतिविधियों, लॉजिस्टिक सपोर्ट और फाइनेंशियल नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासों की उम्मीद की जा रही है।
Author1