पीएम मोदी को खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रही कांग्रेस, माफी मांगे मोदी और खड़गे : केंद्रीय मंत्री रिजिजू

गांधी से संसद में माफी मांगने की अपील की है।

पीएम मोदी को खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रही कांग्रेस,  माफी मांगे मोदी और खड़गे : केंद्रीय मंत्री रिजिजू

• दिल्ली में कांग्रेस की मेगा रैली में पीएम मोदी को धमकी देने के आरोप
• केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने खड़गे और राहुल गांधी से संसद में माफी की मांग
• रिजिजू बोले, लोकतंत्र में हिंसा और धमकी की कोई जगह नहीं



बीते रविवार को दिल्ली में ‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस की मेगा रैली आयोजित की गई। इस रैली में देशभर से कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। आरोप है कि रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने और उनकी कब्र खोदने जैसे नारे लगाए गए।

सोमवार सुबह केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस मामले को लेकर प्रेस वार्ता की। रिजिजू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से गलती स्वीकार करने और संसद के पटल से देश से बिना देरी के माफी मांगने की मांग की।

किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस की मेगा रैली में खुलेआम प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई, जो बेहद अफसोसजनक और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में इससे अधिक घटिया और शर्मनाक आचरण कुछ नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री मोदी को देश की जनता और दुनिया मानती है, ऐसे में इस तरह की भाषा विपक्ष की मानसिकता पर सवाल खड़े करती है।

https://twitter.com/KirenRijiju/status/2000423843475644841

रिजिजू ने स्पष्ट किया कि सिर्फ बयान जारी कर खंडन करने से बात खत्म नहीं होगी। उन्होंने कहा कि राज्यसभा और लोकसभा, दोनों सदनों में कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक लड़ाई होती है और आलोचना भी होती है, लेकिन किसी को जान से मारने की बात करना या ऐसी सोच रखना स्वीकार्य नहीं है। रिजिजू ने कहा कि भाजपा या एनडीए की ओर से कभी किसी के माता-पिता के लिए अपशब्द या किसी को मौत के घाट उतारने की बात नहीं की गई।

रिजिजू ने 2014 का उदाहरण देते हुए कहा कि जब भाजपा की एक सांसद से गलत शब्दों का प्रयोग हुआ था, तब प्रधानमंत्री ने तुरंत उनसे सदन में माफी मंगवाई थी और उन्होंने माफी मांगी थी।

कांग्रेस की विचारधारा पर बोलते हुए रिजिजू ने कहा कि उन्हें इस बात की चिंता नहीं है कि कांग्रेस कौन सी विचारधारा अपनाती है। राहुल गांधी वामपंथी विचारधारा अपना सकते हैं या पार्टी जो चाहे कर सकती है। लेकिन कांग्रेस की रैली में प्रधानमंत्री की हत्या या कब्र खोदने की बात कहना भारतीय राजनीतिक इतिहास की सबसे दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं में से एक है।

रिजिजू ने कहा कि राजनीतिक दल प्रतिद्वंद्वी हो सकते हैं, दुश्मन नहीं। सभी दल देश के लिए काम कर रहे हैं और लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत बनाना है। प्रधानमंत्री मोदी का सपना भारत को मजबूत और गौरवशाली बनाना है। ऐसे में इस तरह के ऐलान दुखद और अस्वीकार्य हैं।