हरियाणा आईटीआई में 'ऑन द स्पॉट' दाखिला का अंतिम मौका, पढ़ें पूरी खबर

सीबीएसई ने शिक्षा व्यवस्था में बड़ा कदम उठाया है। अब परीक्षा रटने की नहीं बल्कि समझने की होगी। SAFAL सिस्टम कक्षा 3, 5 और 8 के बच्चों की सोचने और समझने की क्षमता को परखेगा। जानिए नया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म कैसे बदलेगा स्कूलों की तस्वीर।

हरियाणा आईटीआई में 'ऑन द स्पॉट' दाखिला का अंतिम मौका, पढ़ें पूरी खबर

हरियाणा आईटीआई में दाखिले के लिए 30 अक्तूबर तक अंतिम अवसर

ऑन द स्पॉट प्रक्रिया 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर

दाखिले के लिए छात्रों को रोजाना आईटीआई में पहुंचकर विकल्प बदलने होंगे


फरीदाबाद: हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने इस बार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में दाखिले से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं को एक अंतिम मौका दिया है। विभाग ने 30 अक्तूबर तक ऑन द स्पॉट एडमिशन प्रक्रिया में शामिल होने का मर्रसी चांस दिया है, जिसके तहत छात्र अब भी अपनी सीट सुनिश्चित कर सकते हैं।

इस संबंध में हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने राज्य की सभी आईटीआई को एक आधिकारिक पत्र जारी किया है। विभाग ने मई में दाखिला प्रक्रिया शुरू की थी, जिसके तहत अब तक चार मेरिट कम सीट आवंटन सूची जारी की जा चुकी हैं। इन सूचियों के जारी होने के बावजूद, राज्य की आईटीआई में 60 प्रतिशत तक सीटें रिक्त रह गई थीं। इसके बाद, विभाग ने आईटीआई स्तर पर दाखिला प्रक्रिया शुरू की और पहले ही तीन बार ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया चलाई जा चुकी है।

ताजा जानकारी के अनुसार, स्मार्ट सिटी सहित राज्य के विभिन्न संस्थानों में विभिन्न ट्रेडों की अभी भी लगभग 20 प्रतिशत सीटें खाली हैं। यह चौथी ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया है, जो पूरी तरह से 'पहले आओ, पहले पाओ' के सिद्धांत पर काम करेगी। यानी जो छात्र पहले आईटीआई में पहुँचेगा, उसे खाली सीट पर प्राथमिकता दी जाएगी।

दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों को प्रतिदिन संबंधित आईटीआई में स्वयं पहुंचकर दाखिला प्रक्रिया में शामिल होना पड़ेगा और अपनी ट्रेड विकल्पों में बदलाव या संशोधन करना होगा। इन विकल्पों के बदलाव के बाद ही मेरिट सूची जारी की जाएगी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि 30 अक्तूबर के बाद दाखिला पोर्टल नहीं खोला जाएगा, और यह उन सभी छात्रों के लिए अंतिम अवसर है जो किसी कारणवश दाखिले से वंचित रह गए थे। विभाग ने छात्रों से अपील की है कि वे इस अंतिम मौके का फायदा उठाएँ और जल्द से जल्द आईटीआई में पहुंचकर अपना दाखिला सुनिश्चित करें।