वाहन बीमा केवल औपचारिकता नहीं, दुर्घटना में आर्थिक सुरक्षा का जरिया

कॉम्प्रिहेंसिव वाहन बीमा और ऐड-ऑन कवरेज से इंजन, नट-बोल्ट, ऑन-रोड कीमत और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। प्रत्येक ऐड-ऑन के प्रीमियम वाहन मॉडल और बीमा कंपनी पर निर्भर करता है।

वाहन बीमा केवल औपचारिकता नहीं, दुर्घटना में आर्थिक सुरक्षा का जरिया

➤ वाहन बीमा केवल औपचारिकता नहीं, दुर्घटना और नुकसान में सुरक्षा प्रदान करता है
➤ कॉम्प्रिहेंसिव बीमा और ऐड-ऑन कवरेज से इंजन, नट-बोल्ट, ऑन-रोड कीमत और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है
➤ प्रत्येक ऐड-ऑन के लिए अलग प्रीमियम, वाहन मॉडल और बीमा कंपनी के अनुसार तय होता है

वाहन बीमा केवल एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह अप्रत्याशित परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का सबसे महत्वपूर्ण साधन है। मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार, थर्ड-पार्टी बीमा हर वाहन के लिए अनिवार्य है। यह अन्य लोगों को हुए नुकसान की भरपाई करता है, लेकिन बीमाधारक और उसके वाहन के नुकसान को कवर नहीं करता।

इसलिए व्यापक या कॉम्प्रिहेंसिव बीमा लेना जरूरी है। यह बीमा दुर्घटना में दोनों पक्षों के नुकसान, प्राकृतिक आपदा, आग, चोरी और अन्य नुकसान को कवर करता है। साथ ही कई ऐड-ऑन कवरेज से अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है।

  • कंज़्यूमेबल्स कवर: स्क्रू, नट-बोल्ट, ब्रेक ऑयल जैसी छोटी चीजें बदलने का खर्च भी दावे में शामिल होता है।

  • इंजन प्रोटेक्ट कवर: इंजन और गियर बॉक्स को पानी, लुब्रिकेटिंग ऑयल रिसाव और अन्य नुकसान से सुरक्षा देता है।

  • रिटर्न टू इनवॉइस कवर: कार चोरी या पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने पर ऑन-रोड कीमत का पूरा मुआवज़ा मिलता है।

  • रोडसाइड असिस्टेंस: सड़क पर ब्रेकडाउन या पंक्चर जैसी समस्याओं पर तुरंत सहायता प्रदान करता है।

  • ज़ीरो डेप्रिसिएशन कवर: पुराने पार्ट्स की घटती कीमत से बचाता है और क्लेम पर 100% कवरेज सुनिश्चित करता है।

  • पर्सनल एक्सीडेंट कवर फॉर पैसेंजर्स: वाहन में मौजूद अन्य लोगों के लिए दुर्घटना में मुआवज़ा प्रदान करता है।

प्रत्येक ऐड-ऑन का प्रीमियम वाहन के मॉडल, उम्र और बीमा कंपनी के आधार पर भिन्न हो सकता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि अलग-अलग बीमा कंपनियों से प्रीमियम कोटेशन लेकर सबसे उपयुक्त कवरेज का चुनाव किया जाए।