15 साल में 5 प्रॉपर्टी की मालकिन,शादी के बाद छोड़ी एक्टिंग, ऋषि के बाद वापसी

नीतू कपूर ने पॉडकास्ट में बताया कि 15 साल की उम्र तक उनके पास पांच प्रॉपर्टी और मर्सिडीज थी। ऋषि कपूर के निधन के बाद उन्होंने फिल्मों में वापसी की।

15 साल में 5 प्रॉपर्टी की मालकिन,शादी के बाद छोड़ी एक्टिंग, ऋषि के बाद वापसी

21 साल की उम्र तक नीतू कपूर के नाम थीं पांच प्रॉपर्टी और एक मर्सिडीज कार

➤ करियर के शिखर पर महज 21 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का लिया था फैसला

➤ ऋषि कपूर के निधन के बाद अकेलेपन से उबरने के लिए फिर फिल्मों में की वापसी

बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर ने बेहद कम उम्र में फिल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली थी। बाल कलाकार के रूप में करियर शुरू करने वाली नीतू ने धीरे-धीरे बतौर लीड एक्ट्रेस दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महज 15 साल की उम्र तक उनके पास करीब पांच प्रॉपर्टी और एक मर्सिडीज कार थी। कम उम्र में शोहरत और दौलत हासिल करने के बावजूद उन्होंने अपने करियर के शिखर पर फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाने का फैसला किया। शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी और एक साधारण जीवन जीने का फैसला किया। हालांकि, पति ऋषि कपूर के निधन के बाद उनकी जिंदगी में एक बार फिर बदलाव आया और उन्होंने फिल्मों में वापसी की।

हाल ही में नीतू कपूर ने कर्ली टेल्स नाम के पॉडकास्ट में अपने फिल्मी सफर, कम उम्र में मिली सफलता और इंडस्ट्री छोड़ने के फैसले को लेकर खुलकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि फिल्मी दुनिया में आने के बाद उनकी जिंदगी किस तरह बदल गई थी और आखिर किस वजह से उन्होंने कामयाबी के दौर में ही अभिनय से दूरी बना ली थी।

15 साल की उम्र तक पांच प्रॉपर्टी और मर्सिडीज की मालकिन बन गई थीं नीतू

पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान नीतू कपूर ने अपने शुरुआती करियर से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने बताया कि महज 15 साल की उम्र तक उनके पास लगभग पांच प्रॉपर्टी और एक मर्सिडीज कार थी। उस समय उन्हें मुख्य भूमिकाओं के ऑफर मिलने शुरू हो गए थे।

नीतू ने बताया, '15 साल की उम्र तक, मेरे पास लगभग पांच प्रॉपर्टी और एक मर्सिडीज थी। मुझे मुख्य भूमिकाओं के ऑफर मिलने शुरू हुए, तब मैं आठवीं कक्षा में थीं। इंडस्ट्री में आने के बाद मैं कभी वापस स्कूल नहीं जा सकी।’

उनकी इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने बहुत छोटी उम्र में ही फिल्मी दुनिया में अपनी मजबूत जगह बना ली थी। जहां इस उम्र में बच्चे स्कूल और पढ़ाई में व्यस्त रहते हैं, वहीं नीतू फिल्मों में काम करते हुए नाम और संपत्ति दोनों हासिल कर चुकी थीं।

वैजयंतीमाला से सीखा डांस, कभी नहीं गईं एक्टिंग स्कूल

नीतू कपूर ने बातचीत में अपने अभिनय और डांस की ट्रेनिंग को लेकर भी कई बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने कहीं भी डांस की औपचारिक ट्रेनिंग नहीं ली थी। अभिनेत्री वैजयंतीमाला से उन्होंने डांस सीखा था।

नीतू ने कहा, ‘मैंने अभिनेत्री वैजयंतीमाला से डांस सीखा था। 'दो कन्या' और 'घर घर की कहानी' में एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। मैं कभी किसी एक्टिंग स्कूल नहीं गई, लेकिन कैमरे के सामने कभी कोई झिझक नहीं हुई। मुझे लगता है कि इससे मुझे एक्ट्रेस बनने में मदद मिली।’

नीतू के मुताबिक, अभिनय की दुनिया में आने के बाद उन्हें कैमरे के सामने काम करने में कभी परेशानी नहीं हुई। उन्होंने किसी एक्टिंग स्कूल में प्रशिक्षण नहीं लिया, इसके बावजूद कैमरे के सामने उनका आत्मविश्वास बना रहा। बाल कलाकार के रूप में शुरू हुआ उनका सफर आगे चलकर उन्हें बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में शामिल करने वाला साबित हुआ।

शादी के बाद एक्टिंग छोड़ने का फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया था

नीतू कपूर ने अपने करियर के उस दौर को भी याद किया, जब उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाने का फैसला किया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभिनय छोड़ने का उनका निर्णय अचानक या जल्दबाजी में लिया गया फैसला नहीं था। भले ही उस समय उनकी उम्र महज 21 साल थी, लेकिन तब तक वह काफी काम कर चुकी थीं।

नीतू ने कहा, ‘यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया नहीं था। सब को भले ही 21 साल की उम्र बहुत कम लग सकती है, लेकिन तब तक मैं काफी काम कर चुकी थीं और एक साधारण जीवन जीना चाहती थी।’

उनके इस बयान से साफ है कि कम उम्र में फिल्मी दुनिया में काफी काम करने के बाद वह अपनी जिंदगी को एक अलग दिशा देना चाहती थीं। इसी वजह से उन्होंने अपने सफल अभिनय करियर से दूरी बनाने का फैसला किया। शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी और पारिवारिक जीवन पर ध्यान दिया।

ऋषि कपूर के निधन के बाद अकेलेपन ने कराई फिल्मों में वापसी

नीतू कपूर ने अपने पति और अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद फिल्मों में वापसी की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि ऋषि कपूर के जाने के बाद वह अकेली हो गई थीं। इसी अकेलेपन ने उन्हें दोबारा फिल्मी दुनिया की ओर लौटने के लिए प्रेरित किया।

नीतू ने कहा, ‘ऋषि के जाने के बाद मैं अकेली हो गई। इसी अकेलेपन की वजह से मैं फिल्मी दुनिया में वापस आ गई।’

इस तरह नीतू कपूर का फिल्मी सफर कई उतार-चढ़ाव से भरा रहा। बाल कलाकार के रूप में शुरुआत करने से लेकर कम उम्र में बड़ी सफलता हासिल करने, शादी के बाद अभिनय छोड़ने और फिर पति के निधन के बाद फिल्मों में लौटने तक उनकी जिंदगी के कई अहम पड़ाव रहे हैं। हालिया बातचीत में उन्होंने पहली बार नहीं, बल्कि अपने जीवन के इन अनुभवों को एक बार फिर साझा करते हुए बताया कि उनके फैसलों के पीछे क्या वजहें थीं।