क्रिकेटर कुलदीप यादव 14 मार्च को वंशिका संग करेंगे शादी मसूरी में सात फेरे, लखनऊ में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव 14 मार्च को मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह से शादी करेंगे। 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में ग्रैंड रिसेप्शन होगा, जिसमें कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

क्रिकेटर कुलदीप यादव 14 मार्च को वंशिका संग करेंगे शादी  मसूरी में सात फेरे, लखनऊ में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव 14 मार्च को मसूरी में वंशिका सिंह संग शादी करेंगे
17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में ग्रैंड रिसेप्शन, दिग्गज क्रिकेटर और नेता होंगे शामिल
4 जून 2025 को हुई थी सगाई, बचपन की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली


भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव जल्द ही अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं।

दोनों 14 मार्च को उत्तराखंड के मसूरी में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेंगे। इसके बाद 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में एक भव्य रिसेप्शन समारोह आयोजित किया जाएगा।

इस समारोह में क्रिकेट जगत, बॉलीवुड और राजनीति की कई नामचीन हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

शादी की तैयारियों के बीच कुलदीप यादव के पिता राम सिंह यादव ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विवाह समारोह का निमंत्रण दिया।

परिवार की ओर से बताया गया कि यह शादी समारोह निजी लेकिन भव्य अंदाज में आयोजित किया जाएगा, जिसमें करीबी रिश्तेदार और खास मेहमान शामिल होंगे।

कुलदीप के कोच और पारिवारिक मित्र कपिल देव पांडेय के अनुसार, 13 मार्च से शादी की रस्में शुरू होंगी

इस दिन हल्दी और मेहंदी की रस्में होंगी, जिसके बाद 14 मार्च को विवाह समारोह आयोजित होगा।

शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन दिया जाएगा।

कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी वंशिका सिंह कानपुर के श्याम नगर इलाके की रहने वाली हैं। उनके पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा एलआईसी में कार्यरत हैं और वंशिका वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में जॉब कर रही हैं।

दिलचस्प बात यह है कि कुलदीप और वंशिका के घरों के बीच सिर्फ तीन किलोमीटर की दूरी है। दोनों बचपन के दोस्त थे और समय के साथ उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई

कुलदीप ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह ऐसी जीवनसाथी चाहते हैं जो परिवार को समझे और संभाल सके, और वंशिका उनके जीवन में खास जगह रखती हैं

कुलदीप यादव और वंशिका सिंह की सगाई 4 जून 2025 को लखनऊ में हुई थी

इस समारोह में क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज समेत कई करीबी लोग मौजूद रहे थे। रिंग सेरेमनी के दौरान दोनों काफी खुश नजर आए और परिवार के साथ जश्न मनाया गया।

कुलदीप यादव टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं

टूर्नामेंट में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 14 रन देकर 1 विकेट लिया था।

31 वर्षीय चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव अब तक भारत के लिए तीनों फॉर्मेट मिलाकर 191 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 365 विकेट अपने नाम किए हैं।

उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 9 बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट भी लिए हैं।