शादी वाले घर डकैती और दूल्‍हे पर फायरिंग करने वाले पांचों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, जानें

करनाल में घर में घुसकर गोली चलाकर डकैती करने वाले पांचों आरोपियों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार किया। जिरकपुर से गिरफ्तार आरोपियों से अवैध हथियार बरामद किए जा रहे हैं।

शादी वाले घर डकैती और दूल्‍हे पर फायरिंग करने वाले पांचों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, जानें
  • करनाल में घर में घुसकर गोली चलाकर डकैती करने वाले पांचों आरोपी कुछ घंटों में गिरफ्तार

  • अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने जीरकपुर से सभी आरोपियों को काबू किया

  • मामले में अवैध हथियार बरामद, कई जिलों की पुलिस के समन्वय से सफलता मिली



करनाल में शादी वाले घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम देने और दूल्‍हे को गोली मारने वाले शातिरो को  पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई अपराध अन्वेषण शाखा-1 इंचार्ज निरीक्षक संदीप कुमार की अध्यक्षता में गठित टीम ने की। इसमें चंडीगढ़ पुलिस की भी मदद ली गई। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को  जीरकपुर से काबू किया गया।

इस घर में डकैती हुई। डकैती के बाद लोग घर पर इकट्‌ठे हो गए।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजीव उर्फ राजा पुत्र रामपाल निवासी ताजगंज लुधियाना, दीपक उर्फ हैरी पुत्र चरणजीत निवासी बहादुरगढ़ रोड शिवपुरी लुधियाना, प्रिंस कुमार पुत्र जवाहर मुखिया, अमृत पाल पुत्र लाल सिंह निवासी शिमलापुरी बरोटा रोड लुधियाना और अभिषेक पुत्र कुलदीप शर्मा निवासी शिमलापुरी जीतो मार्केट लुधियाना के रूप में हुई है।

वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए।

अपराध शाखा-1 इंचार्ज ने बताया कि 24 नवंबर की सुबह complainant मनोज कुमार पुत्र दीवान चंद निवासी सुभाष कॉलोनी, करनाल की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया। शिकायत में परिवार को बंधक बनाने, फायर करने और लूटपाट की वारदात का जिक्र था।

घर में पड़े खाली खोल, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन में मुकदमा नंबर 839, दिनांक 24/11/2025 को धारा 310(2), 311, 109, 333, 135, 61(2) BNS तथा 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त अवैध हथियार बरामद किए जा रहे हैं और मामले में गहन पूछताछ जारी है। करनाल पुलिस के अनुरोध पर अंबाला और पंचकूला जिला पुलिस ने विशेष सहयोग दिया, जिसके परिणामस्वरूप घटना के तुरंत बाद सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए।