SP ऑफिस के पास शादी वाले घर में डकैती, परिवार बंधक बनाया, दूल्‍हे को मारी गोली...

करनाल में SP ऑफिस के पास 5 बदमाशों ने परिवार को 45 मिनट तक बंधक बनाकर डकैती की। दूल्हे को गोली मारी, गहने, कैश, ज्वेलरी और कार लूटकर फरार हुए।

SP ऑफिस के पास शादी वाले घर में डकैती, परिवार बंधक बनाया, दूल्‍हे को मारी गोली...


➤करनाल में SP कैंप ऑफिस के पास डकैती
➤परिवार बंधक, महिलाओं के गहने-जेवर लूटे
➤विरोध करने पर दूल्हे को गोली, कार और DVR ले गए बदमाश



हरियाणा के करनाल में सोमवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात हुई। सुभाष कॉलोनी में तड़के पांच बदमाश एक घर में दाखिल हुए और पूरे परिवार को बंधक बना लिया। यह कॉलोनी SP कैंप ऑफिस से मात्र सौ–डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर है। इतनी सुरक्षित मानी जाने वाली लोकेशन पर वारदात ने इलाके में हड़कंप मचा दिया।

घर में दस दिन बाद शादी होनी थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था और उसी दौरान बदमाशों ने हमला किया। बदमाश लगभग पैंतालीस मिनट तक घर में डटे रहे। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से गहने उतरवाए, शादी के लिए तैयार की गई ज्वेलरी लूटी और घर में रखा कैश भी लेकर फरार हो गए।

विरोध करने पर बदमाशों ने दूल्हे को गोली मार दी। गोली लगते ही घर में चीख-पुकार मच गई। हमलावरों ने भागते समय CCTV DVR भी निकाल लिया ताकि उनका कोई फुटेज न मिले। इसके अलावा घर में खड़ी वरना कार भी अपने साथ ले गए।

वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए।

भागने से पहले बदमाशों ने पाँच राउंड फायर किए जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। फायरिंग की आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग घरों से बाहर निकल आए और तुरंत पुलिस को कॉल किया।

इस घर में डकैती हुई। डकैती के बाद लोग घर पर इकट्‌ठे हो गए।

सूचना मिलते ही SP करनाल मौके पर पहुंचे। उनके साथ CIA टीम, सिविल लाइन थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पूरे घर की बारीकी से जांच की। इलाके के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स की भी छानबीन जारी है। पुलिस इस वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह और उनके मूवमेंट के बारे में जानकारी जुटा रही है।