हरियाणा में भूकंप के झटके:रिक्टर स्केल पर 3.4 रही तीव्रता

हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.4 रही। भूकंप का केंद्र 5 किलोमीटर गहराई में था।

हरियाणा में भूकंप के झटके:रिक्टर स्केल पर 3.4 रही तीव्रता
  • सोनीपत के गोहाना में भूकंप के झटके महसूस किए गए
  • रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.4 दर्ज, केंद्र 5 किलोमीटर गहराई में रहा
  • घबराकर घरों और दुकानों से बाहर निकले लोग, कोई नुकसान नहीं


हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र में आज दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। घरों और दुकानों में तेज कंपन होने से लोग घबरा गए और कई लोग एहतियातन बाहर निकल आए। हालांकि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है।

नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर के अनुसार, दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर भूकंप के झटके दर्ज किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई। इसका केंद्र सोनीपत के गोहाना में था और भूकंप की गहराई धरती के अंदर 5 किलोमीटर बताई गई है।

नेशलन सिस्मोलॉजी सेंटर की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भूकंप की जानकारी दी गई।

इससे पहले 21 दिसंबर को भी हरियाणा के झज्जर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.3 दर्ज की गई थी और भूकंप का केंद्र झज्जर में ही था। भूकंप की गहराई लगभग 10 किलोमीटर थी।

विशेषज्ञों के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, यमुनानगर और झज्जर जैसे जिलों में बार-बार हल्के भूकंप महसूस किए गए हैं। ये सभी जिले भूकंपीय जोन फैक्टर 0.16 में आते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ये झटके किसी बड़े भूकंप की चेतावनी नहीं, लेकिन यह संकेत जरूर देते हैं कि धरती के भीतर हलचल लगातार बनी हुई है