फरियादी बनकर साइबर थाने पहुंचे DGP ओपी सिंह; सिपाही ने नहीं पहचाना, जानें फ‍िर क्‍या हुआ

हरियाणा DGP ओपी सिंह फरियादी बनकर गुरुग्राम साइबर क्राइम थाने पहुंचे। सिपाही ने नहीं पहचाना। हिडन कैमरा ऑन कर औचक निरीक्षण किया। वीडियो X पर पोस्ट कर जानकारी दी।

फरियादी बनकर साइबर थाने पहुंचे DGP ओपी सिंह; सिपाही ने नहीं पहचाना, जानें फ‍िर क्‍या हुआ

  • फरियादी बनकर थाने पहुंचे हरियाणा DGP ओपी सिंह

  • गेट पर तैनात पुलिसकर्मी ने नहीं पहचाना

  • हिडन कैमरा ऑन कर साइबर थाने का औचक निरीक्षण


गुरुग्राम। हरियाणा के DGP ओपी सिंह सोमवार को फरियादी बनकर गुरुग्राम साइबर क्राइम थाना (ईस्ट) पहुंचे। वे अपनी प्राइवेट कार से पहुंचे थे और सामान्य व्यक्ति की तरह सीधे गेट पर मौजूद सिपाही से ड्यूटी ऑफिसर से मिलने की बात कही। उस समय सिपाही उन्हें पहचान नहीं पाया और उन्हें शिकायतकर्ता समझकर सेकेंड फ्लोर, कमरा नंबर-24 में भेज दिया।

थाने में प्रवेश करने से पहले ही DGP ने हिडन कैमरा ऑन कर रखा था। इसके बाद वह पैदल चलते हुए कमरे तक पहुंचे और थाने की कार्यप्रणाली, व्यवहार, अनुशासन और शिकायत निपटान प्रणाली का औचक निरीक्षण किया। बाद में इस पूरे निरीक्षण का वीडियो उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर शेयर किया और जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, इस निरीक्षण का उद्देश्य यह देखना था कि थाने में आम नागरिकों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है और उनकी शिकायत कैसे सुनी एवं दर्ज की जाती है। DGP के इस कदम की चर्चा पूरे पुलिस महकमे में हो रही है और इसे प्रशासन में पारदर्शिता व जवाबदेही की पहल माना जा रहा है।