हरियाणा सरकार की बड़ी राहत: दो और विभागाें के कर्मचारी कैशलेस हेल्थ स्कीम में शामिल, जानें

दो विभागों के कर्मचारियों व पेंशनरों को कैशलेस हेल्थ स्कीम CCHFE में शामिल किया। 447 अस्पताल पैनल में, बाकी को आवेदन निर्देश।

हरियाणा सरकार की बड़ी राहत: दो और विभागाें के कर्मचारी कैशलेस हेल्थ स्कीम में शामिल, जानें

  • बागवानी व मत्स्य पालन विभाग के कर्मचारी अब कैशलेस हेल्थ स्कीम में शामिल

  • पेंशनर व उनके आश्रित भी व्यापक कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा (CCHFE) का लाभ ले पाएंगे

  • 447 अस्पताल पहले से पैनल में, बाकी अस्पतालों को HEM पोर्टल पर आवेदन करने के निर्देश



हरियाणा सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए बागवानी और मत्स्य पालन विभाग के कर्मचारियों को व्यापक कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा योजना में शामिल कर दिया है। यह स्कीम एक नवंबर 2023 से लागू है और लगातार इसका दायरा बढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में जारी आदेशों के बाद अब इन दोनों विभागों के नियमित कर्मचारी, पेंशनर और उनके आश्रितों को कैशलेस इलाज की सुविधा का लाभ मिलेगा। सभी जिलों के सिविल सर्जनों को इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार डीजीएचएस के पैनल में शामिल 447 अस्पताल पहले ही HEM 2.0 पोर्टल पर जुड़े हुए हैं। अब बाकी अस्पतालों को HEM पोर्टल पर जाकर पैनल प्रकार टैब में 'CCHFE' चुनकर आवेदन भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि SHAs किसी भी अस्पताल को अलग से पैनल में शामिल नहीं करेगा, बल्कि वही अस्पताल शामिल माने जाएंगे जो पहले से डीजी ऑफिस की पैनल सूची में मौजूद हैं।

सभी सिविल सर्जनों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि शेष अस्पताल समय पर आवेदन करें, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजना का अधिकतम फायदा मिल सके। इसके साथ ही पेंशनरों और आश्रितों का उपचार भी इसी योजना के तहत सुनिश्चित किया जाए।