हरियाणा में BJP नेता से 2 करोड़ की फिरौती, WhatsApp वॉयस नोट से दी धमकी

BJP नेता और मंडी प्रधान सुरेंद्र त्यागी से 2 करोड़ की फिरौती मांगी गई। WhatsApp वॉयस नोट से धमकी दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

हरियाणा में BJP नेता से 2 करोड़ की फिरौती, WhatsApp वॉयस नोट से दी धमकी

BJP नेता से 2 करोड़ की फिरौती, WhatsApp वॉयस नोट भेजकर दी धमकी
24 घंटे में संपर्क नहीं करने पर परिवार को नुकसान पहुंचाने की चेतावनी
पहले भी मिल चुकी थी धमकी, अब पुलिस ने दर्ज किया केस


 हरियाणा के करनाल में BJP नेता और नई अनाज मंडी के प्रधान सुरेंद्र त्यागी से 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगे जाने का गंभीर मामला सामने आया है। बदमाशों ने विदेशी नंबर से WhatsApp वॉयस नोट भेजकर फिरौती की मांग की और जान से मारने की धमकी दी है।

पीड़ित के अनुसार 4 जनवरी की शाम करीब 6 बजे, वह नई अनाज मंडी स्थित अपनी आढ़त की दुकान पर मौजूद थे, तभी उनके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से WhatsApp वॉयस मैसेज आया। मैसेज में 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई और 24 घंटे का समय दिया गया।

अगले दिन 5 जनवरी को दोपहर करीब 2:30 से 3 बजे के बीच उसी नंबर से दोबारा कॉल आई। कॉल रिसीव नहीं करने पर फिर से धमकी भरा वॉयस मैसेज भेजा गया, जिसमें सुरेंद्र त्यागी, उनके परिवार और दोस्तों को जान से मारने की बात कही गई।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी 14 जून 2025 को इसी तरह एक विदेशी नंबर से धमकी मिल चुकी थी, लेकिन उस समय शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। लगातार मिल रही धमकियों के कारण वह और उनका परिवार भय के माहौल में है।

मामले की लिखित शिकायत पुलिस चौकी सेक्टर-4 करनाल में दी गई, जिसके आधार पर थाना सिटी करनाल में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब WhatsApp कॉल और वॉयस मैसेज की तकनीकी जांच कर रही है।

चौकी इंचार्ज एसआई राजन ने बताया कि फिरौती की मांग WhatsApp कॉल और वॉयस मैसेज के जरिए की गई है। पहले मिली धमकी की कोई शिकायत दर्ज नहीं थी। अब दोबारा मामला सामने आने पर केस दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी गई है।