सिरसा कांग्रेस में संगठनात्मक समीक्षा तेज, आज सिरसा विधानसभा से फीडबैक लेंगी यशोमति ठाकुर

सिरसा में कांग्रेस CWC मेंबर यशोमति ठाकुर ने 4 विधानसभा की समीक्षा की। आज सिरसा हलके की बैठक के बाद संगठनात्मक रिपोर्ट AICC को भेजी जाएगी।

सिरसा कांग्रेस में संगठनात्मक समीक्षा तेज, आज सिरसा विधानसभा से फीडबैक लेंगी यशोमति ठाकुर

यशोमति ठाकुर ने सिरसा जिले की 4 विधानसभा सीटों की संगठनात्मक समीक्षा की

आज सिरसा विधानसभा के नेताओं और कार्यकर्ताओं से बैठक के बाद AICC को भेजी जाएगी रिपोर्ट

सिख प्रतिनिधि और जिलाध्यक्ष बदलाव की मांग के बीच कांग्रेस संगठन में चर्चाएं तेज

सिरसा में कांग्रेस पार्टी संगठन में गुटबाजी के चलते कांग्रेस CWC मेंबर यशोमति ठाकुर ने जिले की 4 विधानसभा की मीटिंग कर ली है। यहां के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से बैठक के बाद अब सिर्फ सिरसा विधानसभा की बैठक बाकी है। आज शुक्रवार को सिरसा विधानसभा के नेताओं और कार्यकर्ताओं से बैठक होगी। इसके बाद कमेटी वर्करों एवं नेताओं से लिए गए फीडबैक की समीक्षा रिपोर्ट ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) को भेजेगी।

सीडब्ल्यूसी मेंबर यशोमति ठाकुर ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि 4 विधानसभा में वर्करों एवं नेताओं के साथ मीटिंग हो चुकी है। अब सिर्फ सिरसा विधानसभा बाकी है, जिसकी शुक्रवार को बैठक होनी है। उन्होंने बताया कि सभी के साथ बातचीत हुई है और सीनियर नेताओं के साथ वन टू वन बातचीत भी की गई है। पूरी रिपोर्टिंग के बाद रिपोर्ट एआईसी को भेजी जाएगी।

सिख प्रतिनिधि की मांग के बीच जिलाध्यक्ष बदलाव की चर्चाएं तेज

सिरसा में जिला प्रधान से पहले कालांवाली में भी कांग्रेस नेताओं ने सिख प्रतिनिधि की मांग उठ चुकी है। अब जिला प्रधान भी सिख समाज से बनाने की मांग रानियां हलके के लोगों ने पार्टी से की है। इस कमेटी के आने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बदलाव पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

यशोमति ठाकुर ने सिख प्रतिनिधि की मांग पर कहा कि संगठनात्मक कुछ बदलाव होंगे या मजबूती लानी होंगी। इसी को लेकर पार्टी वर्करों के साथ चर्चा हुई है।

यशोमति बोलीं- जो सुना है, वो पार्टी को बताऊंगी

पार्टी में गुटबाजी को लेकर यशोमति ठाकुर ने कहा कि अगर किसी को निगेटिव देखना है तो वो निगेटिव ही दिखेगा। उन्होंने कहा कि रानियां की सीट अगली बार कांग्रेस अवश्य जीतेगी।

सिरसा में सिख समाज बाहुल्य होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर प्रतिनिधि और सभी को मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, मैंने जो देखा है, सुना है, वो पार्टी को बताऊंगी। निर्णय एआईसी का होगा। बहुत कम वोटों के अंतर से हारने के बाद बहुत सारे नाम रख रहे हो।

सीनियर नेताओं और कार्यकर्ताओं से की वन टू वन बैठक

सीडब्ल्यूसी मेंबर एवं पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर और गुहला-चीका से विधायक देवेंद्र हंस ने सिरसा में पार्टी के सीनियर नेताओं और वर्करों के साथ अलग से वन टू वन बैठक की है।

सिरसा पहुंचने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष बेनीवाल और सीनियर नेता राजकुमार शर्मा ने मेंबरों का अलग-अलग बुके भेंट कर सम्मानित किया।

यशोमति ठाकुर ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि कांग्रेस के नेता और वर्करों की बात सुनने के लिए वे आए हैं। संगठन सृजन में वे पूरे जिले में रहेंगे, नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे और जानेंगे कि पार्टी को किस तरह मजबूत किया जाए।

उन्होंने कहा कि सिरसा में विधानसभा-लोकसभा में अच्छा रिजल्ट रहा है और 2 विधानसभा में हार का अंतर बहुत कम रहा है। अब जिले की 4 विधानसभा सीटों की समीक्षा पूरी होने के बाद सिरसा विधानसभा की बैठक के साथ संगठनात्मक फीडबैक की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और रिपोर्ट AICC को भेजी जाएगी।