तमिलनाडु यूथ कांग्रेस की जिम्मेदारी देने की अटकलें भी सामने आई थीं

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद थलापति विजय के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज हुई थीं। बाद में विजय ने खुद राजनीति में आने की अफवाहों पर सफाई दी थी।

तमिलनाडु यूथ कांग्रेस की जिम्मेदारी देने की अटकलें भी सामने आई थीं

■ राहुल गांधी से मुलाकात के बाद विजय के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा तेज हुई थी

■ तमिलनाडु यूथ कांग्रेस की जिम्मेदारी देने की अटकलें भी सामने आई थीं

■ विजय ने साफ कहा था कि राजनीति में आने की उनकी कोई योजना नहीं

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार थलापति विजय एक बार फिर राजनीति को लेकर चर्चा में हैं। तमिलनाडु की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद अब उनके पुराने राजनीतिक कनेक्शन भी सुर्खियों में आ गए हैं। एक समय ऐसा भी था जब कांग्रेस में शामिल होने को लेकर विजय का नाम तेजी से चर्चाओं में आया था। उस दौरान उनकी कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी थी।

अगस्त 2009 में तमिल फिल्म इंडस्ट्री और राजनीतिक हलकों में यह सवाल लगातार उठ रहा था कि क्या विजय कांग्रेस पार्टी का दामन थामने वाले हैं। दरअसल, पुदुचेरी में आयोजित एक बैठक के दौरान विजय ने राजनीति में आने के संकेत दिए थे। इसके ठीक अगले दिन वे दिल्ली पहुंचे और राहुल गांधी से मुलाकात की।

बताया गया कि दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई थी। इस मुलाकात के बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कांग्रेस पार्टी विजय को तमिलनाडु यूथ कांग्रेस का प्रमुख बनाने पर विचार कर रही है। यही वजह रही कि अभिनेता के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं अचानक तेज हो गई थीं।

हालांकि, इन तमाम अटकलों पर विजय ने खुद विराम लगा दिया था। उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि फिलहाल राजनीति में आने की उनकी कोई योजना नहीं है। विजय ने यह भी स्पष्ट किया था कि राहुल गांधी से उनकी मुलाकात केवल शिष्टाचार भेंट थी और इसे राजनीतिक एंट्री से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

विजय लंबे समय से अपने फैन क्लब और सामाजिक गतिविधियों के जरिए लोगों के बीच मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। यही कारण रहा कि समय-समय पर उनके राजनीति में आने की चर्चाएं होती रहीं। बाद में उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी बनाकर तमिलनाडु की राजनीति में औपचारिक कदम रखा।