बॉयफ्रेंड को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया: युवती ने सरप्राइज का झांसा देकर आंखों पर पट्टी, हाथ-पैर बांधे; आग लगाकर वीडियो भी बनाया

एक युवती ने बॉयफ्रेंड को सरप्राइज के बहाने बांधकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में मामला हत्या का निकला और आरोपी ने वीडियो भी बनाया।

बॉयफ्रेंड को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया: युवती ने सरप्राइज का झांसा देकर आंखों पर पट्टी, हाथ-पैर बांधे; आग लगाकर वीडियो भी बनाया
  • प्रेम संबंध बना खौफनाक वारदात, युवती ने बॉयफ्रेंड की हत्या की
  • सरप्राइज के बहाने आंखों पर पट्टी, कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया
  • वीडियो बनाकर छिपाने की कोशिश, पुलिस जांच में खुला मामला

आईटी सिटी  से सामने आई यह वारदात रिश्तों के अंधेरे पहलू को उजागर करती है। जहां प्यार और भरोसे की जगह होनी चाहिए, वहीं एक खौफनाक साजिश ने सब कुछ खत्म कर दिया। एक युवती ने अपने ही बॉयफ्रेंड को “सरप्राइज” के नाम पर घर बुलाया और फिर ऐसी घटना को अंजाम दिया, जिसने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया।

 एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने अपने ही बॉयफ्रेंड की सुनियोजित तरीके से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी युवती ने पहले युवक को सरप्राइज देने का झांसा दिया और फिर पूरी वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी प्रेमा और मृतक किरण दोनों की उम्र करीब 27 वर्ष थी और दोनों एक ही मोबाइल स्टोर में काम करते थे। दोनों पिछले करीब दो साल से रिलेशनशिप में थे।

बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी की फोटो शेयर की है।

घटना शहर के ब्यादरहल्ली इलाके में आरोपी के घर पर हुई। बताया जा रहा है कि युवती ने युवक को घर बुलाया और आंखों पर पट्टी बांधकर कुर्सी से हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। इस पूरी घटना को उसने मोबाइल में रिकॉर्ड भी किया

पुलिस के मुताबिक शुरुआत में इस मामले को आत्महत्या मान लिया गया था, लेकिन जांच में कई संदिग्ध पहलू सामने आए। पड़ोसियों ने घर से धुआं और चीखों की आवाज सुनकर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद मामला खुला।

घटना के बाद घर में धुआं फैल गया था। पीड़ित का शव जली हुई हालत में मिला।

जांच के दौरान पता चला कि युवक अपने साथ कोई ज्वलनशील पदार्थ नहीं लाया था। पुलिस को शक है कि आरोपी ने पहले से ही इसकी पूरी प्लानिंग कर रखी थी।

पूछताछ में आरोपी युवती ने कई बार बयान बदले, लेकिन बाद में अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह इस बात से नाराज थी कि युवक उसे नजरअंदाज कर रहा था और शादी से इनकार कर चुका था। इसी कारण दोनों के बीच तनाव बढ़ गया था। यह मामला बैंगलरू का है।

घटना के समय घर में सिर्फ प्रेमा थी। उसके परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे।

पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया है, जिसमें घटना से जुड़ा वीडियो मिला है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस पीड़ित के परिवार की औपचारिक शिकायत का इंतजार कर रही है।