रंग लगाने की कीमत जान से चुकानी पड़ी! पानीपत में युवक की निर्मम हत्या

पानीपत में होली के दौरान युवती को रंग लगाने के विवाद में युवक की हत्या कर दी गई। आरोप है कि बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों ने पहले पेचकस से हमला किया और फिर युवक को चलती ट्रेन के सामने फेंक दिया।

रंग लगाने की कीमत जान से चुकानी पड़ी! पानीपत में युवक की निर्मम हत्या

गर्लफ्रेंड को रंग लगाने से नाराज बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग रची साजिश
पहले गर्दन में पेचकस से किया हमला, जिंदा बचा तो ट्रेन के आगे फेंका
पानीपत में सनसनीखेज मर्डर से इलाके में दहशत, पुलिस जांच में जुटी


हरियाणा के पानीपत में एक दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक युवक को सिर्फ इसलिए अपनी जान गंवानी पड़ी क्योंकि उसने एक युवती को होली के मौके पर रंग लगा दिया था

बताया जा रहा है कि युवती के बॉयफ्रेंड को यह बात नागवार गुजरी और उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवक की निर्मम हत्या कर दी।

मामला इतना खौफनाक था कि आरोपियों ने पहले युवक को पकड़कर उसकी गर्दन में पेचकस घोंप दिया

जब इसके बावजूद वह नहीं मरा, तो आरोपियों ने उसे चलती ट्रेन के सामने फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक ने होली के दिन मजाक में युवती को रंग लगाया थाइसी बात को लेकर युवती के बॉयफ्रेंड को गुस्सा गया। उसने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर युवक को सबक सिखाने की योजना बनाई।आरोप है कि आरोपियों ने युवक को पकड़कर पहले उसके साथ मारपीट की और फिर पेचकस से उसकी गर्दन पर कई वार किएजब उन्हें लगा कि युवक अभी जिंदा है, तो उसे रेलवे ट्रैक के पास ले जाकर चलती ट्रेन के सामने फेंक दिया

इस घटना के बाद इलाके में सनसनी और डर का माहौल बन गया है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के पीछे के सभी पहलुओं की भी गहराई से जांच की जा रही है।