हरियाणा में युवक और शादीशुदा गर्लफ्रेंड की मौ*त, पार्किंग में मिलने आए थे दोनों
कुरुक्षेत्र में युवक और उसकी शादीशुदा गर्लफ्रेंड की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों पार्किंग में मिलने आए थे। पुलिस ने मामले में एक युवती के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कुरुक्षेत्र में युवक और शादीशुदा गर्लफ्रेंड की मौत, पार्किंग में मिलने आए थे दोनों
➤ इलाज के दौरान गुरुवार दोपहर दोनों ने दम तोड़ा, पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे
➤ मृतक के चाचा की शिकायत पर महिला के साथ आई युवती के खिलाफ केस दर्ज
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक युवक और उसकी शादीशुदा गर्लफ्रेंड की मौत का मामला सामने आया है। दोनों एक पार्किंग में मिलने आए थे, जहां कहासुनी के बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला के साथ आई एक युवती ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान गुरुवार दोपहर दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतक युवक की पहचान मिर्जापुर के 24 वर्षीय वीरेन के रूप में हुई है, जो कुरुक्षेत्र की एक लेबोरेटरी में काम करता था। बताया जा रहा है कि लड़की शादी के बाद भी वीरेन के साथ लिव-इन में रहना चाहती थी।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे
घटना के बाद पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, मृतक वीरेन के चाचा राजिंद्र कुमार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला के साथ आई युवती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
29 अगस्त को घर मिलने आई थी शिल्पा
मृतक वीरेन के चाचा राजिंद्र कुमार ने पुलिस को पूरे मामले की शिकायत दी है। शिकायत में कहा गया कि वीरेन की गर्लफ्रेंड शिल्पा 29 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे उससे मिलने घर आई थी।
राजिंद्र कुमार के अनुसार, शिल्पा के 2 लड़के भी थे। शिल्पा कह रही थी कि उसे वीरेन से पैसे लेने हैं। शिकायत के मुताबिक, शिल्पा कह रही थी कि बात ऊपर तक जाएगी और काम खराब हो जाएगा।
1 सितंबर को दूसरी युवती से हुई थी बहस
राजिंद्र कुमार के अनुसार, इसके बाद 1 सितंबर को एक अन्य युवती वीरेन से मिलने आई। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस होने लगी। आरोप है कि वह वीरेन को ब्लैकमेल कर रही थी और उससे पैसों की डिमांड कर रही थी।
इसके बाद घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया।
2 सितंबर को झांसा रोड की पार्किंग में थे तीनों
राजिंद्र कुमार ने बताया कि 2 सितंबर को वीरेन और शिल्पा झांसा रोड की एक पार्किंग में थे। उनके साथ वह युवती भी आई थी। वहां तीनों के बीच झगड़ा होने लगा।
शिकायत के अनुसार, इसी दौरान वीरेन और शिल्पा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद दोनों की हालत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान गुरुवार दोपहर दोनों की मौत हो गई।
सामने आया वीरेन का वीडियो
जहरीला पदार्थ निगलने के बाद वीरेन का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में वीरेन के पास बेसुध हालत में शिल्पा भी पड़ी नजर आ रही है।
वीरेन वीडियो में एक युवती की ओर इशारा कर इस घटना को लेकर आरोप लगाता दिखाई देता है। वह कहता है कि दोनों रिलेशन में थे और इकट्ठे रहना चाहते थे। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति फोन का कैमरा युवती की ओर करता है, जिस पर वह कहती है कि उसकी रिकॉर्डिंग न की जाए और वह युवक को जानती भी नहीं है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। मृतक के चाचा की शिकायत के आधार पर महिला के साथ आई युवती के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
Akhil Mahajan