करनाल में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौ*त
करनाल के निसिंग में बच्चों की स्कूल फीस और बिजली बिल भरकर लौट रहे 75 वर्षीय गुरमीत सिंह की अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद बाइक खंभे से टकराने पर मौत हो गई।
बच्चों की स्कूल फीस और बिजली बिल भरकर गांव लौट रहे थे 75 वर्षीय गुरमीत सिंह
➤ पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, खंभे से टकराने पर सिर में लगी गंभीर चोट
➤ अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज
करनाल जिले के निसिंग में बच्चों की स्कूल फीस और बिजली का बिल भरकर बाइक से घर लौट रहे 75 वर्षीय बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार दोपहर निसिंग-कैथल रोड पर पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खंभे से जा टकराई। हादसे में बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान गुरमीत सिंह (75), निवासी चकदा पिंड के रूप में हुई है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
बच्चों की फीस और बिजली बिल भरने निसिंग गए थे गुरमीत सिंह
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच गुरमीत सिंह बच्चों की स्कूल फीस और बिजली का बिल भरने के लिए निसिंग गए थे। दोनों काम निपटाने के बाद वह बाइक से अपने गांव चकदा पिंड लौट रहे थे।
इसी दौरान निसिंग-कैथल रोड पर पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई। इस दौरान गुरमीत सिंह का सिर खंभे से टकरा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल गुरमीत सिंह को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्युरी हाउस भेज दिया।
शुक्रवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज
जांच अधिकारी ऋषिपाल ने बताया कि निसिंग-कैथल रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गुरमीत सिंह की मौत होने की सूचना मिली थी। शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हादसे के बाद मौके से फरार हुए वाहन चालक का पता लगाने में जुटी है।
Akhil Mahajan